फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   road

जल्द बनेंगी बारिश में खराब हुई सडक़ें, निरीक्षण शुरु

Mon, 21 Sep 2020 12:54 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
road
बारिश से खराब हुई सड़क। - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। बारिश में सड़कें खराब हो जाती हैं। इन्हें ठीक कराने के लिए लोक निर्माण विभाग के नोडल अफसर ने सभी जेई से खराब हुई सड़कों के बाबत रिपोर्ट मांगी है। इसके बाद प्रस्ताव शासन को विशेष मरम्मत के लिए भेजा जाएगा। स्वीकृति मिलते ही लोगों को इस समस्या से निजात मिल जाएगी।
विज्ञापन

बारिश के चलते जलभराव व पानी के बहाव से ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कें खराब हो जाती हैं। कई जगह जल भराव की समस्या से निजात के लिए ग्रामीण खुद सड़क काट देते हैं। इससे आवागमन में लोगों को परेशानी होती है। लोगों को इस समस्या से निजात दिलाने के लिए लोक निर्माण विभाग ने खराब हुई सड़कों की रिपोर्ट मांगी है। प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता व जिले के नोडल अफसर प्रकाश चंद्र ने सभी जेई को राजपुर, संदलपुर, डेरापुर, झींझक व रसूलाबाद क्षेत्र में खराब हुई सड़कों का निरीक्षण कर एक सप्ताह के अंदर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं। इसी तरह से लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड प्रथम के अधिशासी अभियंता भगवानदास ने सरवनखेड़ा, मलासा, मैथा, अकबरपुर, अमरौधा ब्लॉक की सड़कों के बाबत रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन

नोडल अफसर प्रकाश चंद्र ने बताया कि खराब हुई सड़कों की मरम्मत कराने के लिए प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा। धन स्वीकृत होते ही सड़कों को गड्ढा मुक्त करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पचास से अधिक सड़कें पूरी तरह से उखड़ गईं
जिले के प्रमुख मार्गों की हालत भी बेहद खराब है। लगभग पचास से अधिक सड़कें पूरी तरह से उखड़ गई हैं।
रसूलाबाद को जिला मुख्यालय से जोड़ने वाली मिंडाकुआ-रूरा मार्ग की 18 किमी सड़क व शिवली से रूरा मार्ग की 18 किमी सड़क पर गड्ढ़े ही गड्ढ़े हैं। पुखरायां के रुरगांव से बरौर की चार किमी सड़क उखड़ी है। झींझक के उइछा मार्ग पर डेढ़ किमी में गड्ढ़े ही गड्ढ़े हैं। शिवली में सिंचाई विभाग कार्यालय को जाने वाली तीन किमी सड़क उखड़ी है। सिकंदरा में मदनपुर से मुबारकपुर जाने वाली सड़क तीन किमी उखड़ गई है। संदलपुर के डिलवल मार्ग की आठ किमी सड़क पूरी तरह से गड्ढ़ों में तब्दील हो गई है। संदलपुर में असवी से लाड़पुर की दो किमी सड़क उखड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed