यूपी के औरैया में बड़ा हादसा, ट्रॉला और डीसीएम की टक्कर में 24 मजदूरों की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यह घटना औरैया कोतवाली क्षेत्र के चिरूहुली के पास की है। घटना की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन मौके पर पहुंचा। ट्रॉले में सभी प्रवासी मजदूर सवार थे। एक-एक कर चूने में दबे शवों को निकाला जा रहा है। डीसीएम गाजियाबाद से 20 मजदूरों को लेकर मध्यप्रदेश के सागर जा रहा था। जबकि चूना लदा ट्रॉला राजस्थान से पश्चिम बंगाल के लिए चला था। इसमें करीब 70 मजदूर सवार थे।
हादसे में मरने वालों में राहुल पुत्र विभूति निवासी गोपालपुर थाना पिंडा जोरा झारखंड, नदकिशोर, कनी लाल पिंडा जोरा झारखंड, केदारी यादव पुत्र मुन्ना यादव निवासी बारा चट्टी बिहार, अर्जुन यादव, राजा गोस्वामी, मिलन निवासी पश्चिम बंगाल, गोवर्धन पुत्र गोरांगो, अजीत पुत्र अमित निवासी पशिम बंगाल, चन्दन राजभर, नकुल महतो, सत्येंद्र निवासी बिहार, गनेश निवासी पुरुलिया पश्चिम बंगाल, उत्तम, सुधीर निवासी गोपालपुर, डॉक्टर मेहती, मुकेश, सोमनाथ गोस्वामी आदि शामिल हैं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने औरैया में हुए हादसे का संज्ञान लेते हुए जान गंवाने वाले मजदूरों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया है कि सभी घायलों को तुरंत चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। इसके साथ ही उन्होंने कमिश्नर और आईजी कानपुर को घटनास्थल का दौरा कर दुर्घटना के कारणों की तत्काल रिपोर्ट देने को कहा है। सीएम ने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख तथा हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए लोगों को 50-50 हजार की आर्थिक सहायता प्रदान किए जाने के निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री जी ने मृतकों के परिजनों को ₹02-02 लाख तथा हादसे में गंभीर रूप से घायल लोगों को ₹50-50 हजार की आर्थिक सहायता प्रदान किए जाने के निर्देश दिए हैं।
— CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) May 15, 2020
घायलों में धनन्जय कालिंदी (36) निवासी झारखंड, शम्भू (21) निवासी झारखंड, उमेश कालिंदी (27), काजल (30), वंदना (30) निवासी मध्यप्रदेश, योगेश (10) निवासी मध्यप्रदेश, येगिता (10) निवासी मध्यप्रदेश, शशि, मीना, रोशन, गोपाल, गोविंदा, राहुल (10), नीरज (3), गौरी (2), अरविंद आदि शामिल हैं।
औरैया में हुए दर्दनाक सड़क हादसे के बाद सरकार ने लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के साथ सख्त रुख अख्तियार किया है। मुख्यमंत्री योगी के आदेश पर फतेहपुर सीकरी (आगरा) और कोसी कलान (मथुरा) के एसएचओ को निलंबित कर दिया गया है।
उप्र के औरैया में सड़क हादसे में 24 से भी अधिक ग़रीब प्रवासी मज़दूरों की मौत पर अवर्णनीय दुख. घायलों के लिए दुआएँ.
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) May 16, 2020
सब कुछ जानकर... सब कुछ देखकर भी... मौन धारण करनेवाले हृदयहीन लोग और उनके समर्थक देखें कब तक इस उपेक्षा को उचित ठहराते हैं.
ऐसे हादसे मृत्यु नहीं हत्या हैं.