फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Road accident on Agra Lucknow expressway, two people died in etawah

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बस की भिड़ंत में दो की मौत दस की हालत गंभीर

Wed, 12 Jun 2019 10:39 AM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, इटावा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 12 Jun 2019 10:39 AM IST
विज्ञापन
Road accident on Agra Lucknow expressway, two people died in etawah
 ट्रक और बस की भिड़ंत में दो की मौत - फोटो : अमर उजाला
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर बुधवार को भीषण सड़क हादसा हुआ। यहां ट्रक और बस में भिड़ंत हो गई। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दस लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। 
विज्ञापन


यह हादसा इटावा जिले का है। हादसे में अविनाश कौर व देवकी गुप्ता  की मौत हुई है। महिला अविनाश कौर (22) पुत्री हरजीत कौर निवासी साकेत नगर दिल्ली अपने भाई से मिलने लखनऊ जा रही थी। वहीं देवकी गुप्ता पत्नी ओमप्रकाश गुप्ता (50) निवासी रामकौड़िया आर्य नगर थाना कौड़िया जिला गोंडा दिल्ली से गोंडा अपने घर जा रही थी। 
विज्ञापन


घटना में घायल हुए 12 लोगों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिसमें से 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है उन्हें मिनी पीजीआई सैफई में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घायलों में श्रवण कुमार पुत्र रामकिशन निवासी सिद्धार्थनगर, पूजा पुत्री गिरलाल निवासी बस्ती, राम सिंह पुत्र रामनरेश निवासी बस्ती, कल्पना पुत्री राम सिंह निवासी बस्ती, इंद्र प्रकाश पांडे पुत्र अभिमन्यु पांडे निवासी गोरखपुर, विवस पुत्र विजयराम निवासी सिद्धार्थ नगर, मनोज परिमाल पुत्र गंगाराम निवासी आजमगढ़, असलम पुत्र मसूर आलम निवासी नई दिल्ली, अजय पुत्र लोटन सिंह निवासी बस्ती, दयाराम पुत्र रामदीन निवासी गोंडा, रेशमा देवी आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed