फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Road accident in Unnao: Two youth died and one injured

उन्नाव में भीषण सड़क हादसा: दो बाइकों की टक्कर में दो युवकों की मौत, एक घायल

Sat, 19 Mar 2022 10:11 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 19 Mar 2022 10:11 AM IST
सार

यूपी के उन्नाव जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ। जिसमें दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि एक घायल हो गया। 

विज्ञापन
Road accident in Unnao: Two youth died and one injured
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उन्नाव जिले के चकलवंशी में माखी थाना क्षेत्र के कोटरहिया गांव के पास दो बाइकों में आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक घायल हो गया। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


सदर कोतवाली क्षेत्र के मगरवारा के मजरा भगाखेड़ा गांव निवासी सुरेन्द्र (35) पुत्र छोटा होली मिलने मोल्हेखेड़ा निवासी अपने साढू रामचंद्र के घर गया था। शुक्रवार शाम साढू को लेकर बाइक से घर लौटते समय चकलवंशी-सरोसी मार्ग पर कोटरहिया के पास उसकी बाइक सामने से आ रही बाइक से टकरा गई।
विज्ञापन


हादसे में सुरेंद्र व दूसरी बाइक सवार फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र के दर्शनखेड़ा निवासी रिंकू पाल (28) पुत्र रामकेवल की मौत हो गई। साढू गम्भीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घायल रामचन्द्र को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed