फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Road Accident in unnao, Bus fell in 30 feet deep khanti due to steering failure

Unnao Accident: स्टेयरिंग फेल होने से 30 फीट गहरी खंती में गिरी बस, सवार थे 23 यात्री, मची चीख-पुकार

Thu, 01 Sep 2022 03:55 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 01 Sep 2022 03:55 PM IST
विज्ञापन
Road Accident in unnao, Bus fell in 30 feet deep khanti due to steering failure
खंती में गिरी बस - फोटो : अमर उजाला

आगरा से सवारियां लेकर लखनऊ जा रही हाथरस डिपो की बस का स्टेयरिंग फेल होने से अनियंत्रित होकर दूसरी लेन में जाकर शेफ्टी ग्रिल तोड़ते हुए 30 फीट गहरी खंती में उतर गई। हादसे के वक्त बस में सवार 23 यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। हालांकि चालक की सूझबूझ से बस पलटने से बच गई।

विज्ञापन


यूपीडा की रेस्क्यू टीम ने पुलिस की मदद से सभी को बस से निकाला और दूसरी बस से रवाना किया। हाथरस जिले के थाना सादाबाद निवासी चालक विजेंद्र सिंह हाथरस डिपो की रोडवेज में चालक है। वह 23 सवारियां लेकर लखनऊ जा रहा था। गुरुवार सुबह करीब पांच बजे लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर उन्नाव जिले में बेहटामुजावर थाना के गांव सबलीखेड़ा के पास अचानक बस का स्टेयरिंग फेल हो गया।
विज्ञापन


तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर दूसरी लेन में पहुंच गई तथा शेफ्टी ग्रिल तोड़ते हुए गहरी खंती में चली गई। रेस्क्यू टीम ने यात्रियों को सुरक्षित निकाला और दूसरी बस से रवाना कर दिया। बाद में क्रेन की मदद से बस को निकलवाया गया।  
विज्ञापन
विज्ञापन

बेहटामुजावर थाना प्रभारी रमेशचंद्र साहनी ने बताया कि स्टेयरिंग फेल होने से हादसा होने की बात सामने आ रही है। किसी भी यात्री को गंभीर चोट नहीं आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed