{"_id":"63108843f8528c2f843a74c0","slug":"road-accident-in-unnao-bus-fell-in-30-feet-deep-khanti-due-to-steering-failure","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao Accident: स्टेयरिंग फेल होने से 30 फीट गहरी खंती में गिरी बस, सवार थे 23 यात्री, मची चीख-पुकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao Accident: स्टेयरिंग फेल होने से 30 फीट गहरी खंती में गिरी बस, सवार थे 23 यात्री, मची चीख-पुकार
Thu, 01 Sep 2022 03:55 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 01 Sep 2022 03:55 PM IST
विज्ञापन
खंती में गिरी बस
- फोटो : अमर उजाला
आगरा से सवारियां लेकर लखनऊ जा रही हाथरस डिपो की बस का स्टेयरिंग फेल होने से अनियंत्रित होकर दूसरी लेन में जाकर शेफ्टी ग्रिल तोड़ते हुए 30 फीट गहरी खंती में उतर गई। हादसे के वक्त बस में सवार 23 यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। हालांकि चालक की सूझबूझ से बस पलटने से बच गई।
विज्ञापन
यूपीडा की रेस्क्यू टीम ने पुलिस की मदद से सभी को बस से निकाला और दूसरी बस से रवाना किया। हाथरस जिले के थाना सादाबाद निवासी चालक विजेंद्र सिंह हाथरस डिपो की रोडवेज में चालक है। वह 23 सवारियां लेकर लखनऊ जा रहा था। गुरुवार सुबह करीब पांच बजे लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर उन्नाव जिले में बेहटामुजावर थाना के गांव सबलीखेड़ा के पास अचानक बस का स्टेयरिंग फेल हो गया।
विज्ञापन
तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर दूसरी लेन में पहुंच गई तथा शेफ्टी ग्रिल तोड़ते हुए गहरी खंती में चली गई। रेस्क्यू टीम ने यात्रियों को सुरक्षित निकाला और दूसरी बस से रवाना कर दिया। बाद में क्रेन की मदद से बस को निकलवाया गया।
विज्ञापन
बेहटामुजावर थाना प्रभारी रमेशचंद्र साहनी ने बताया कि स्टेयरिंग फेल होने से हादसा होने की बात सामने आ रही है। किसी भी यात्री को गंभीर चोट नहीं आई है।