फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Road accident in Kanpur: Youth died due to roadways bus collision, sisters injured

कानपुर में सड़क हादसा: रोडवेज बस की टक्कर से युवक की दर्दनाक मौत, बहनें घायल

Mon, 04 Oct 2021 07:46 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 04 Oct 2021 07:46 PM IST
सार

यूपी के कानपुर में भीषण सड़क हादसा हुआ। ओवरटेक करने के चक्कर में रोडवेज बस ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में युवक की दर्दनाक मौत हो गई।

विज्ञापन
Road accident in Kanpur: Youth died due to roadways bus collision, sisters injured
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर के बिधनू में ओरियारा चौराहे के पास ओवरटेक करने के चक्कर में रोडवेज बस ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार मेहरबान सिंह का पुरवा निवासी कल्लू उर्फ दीपक (18) की मौत हो गई।
विज्ञापन


पीछे बैठीं दोनों बहनें ज्योति और सोनम गंभीर रूप से घायल हो गईं। तेज सिंह का बेटा कल्लू सोमवार को अपनी बहनों के साथ बाइक से माधवबाग बाजार में सब्जी खरीदने गया था। लौटते समय कानपुर की ओर से जा रही महोबा डिपो की बस ने सामने से बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन


इससे दीपक की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने घायल बहनों को सीएचसी में भर्ती कराया। वहीं चालक ने बस बिधनू थाने में खड़ी कर खुद को पुलिस के हवाले कर दिया। थाना प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बस को कब्जे में लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed