फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   road accident in Kanpur, two dead, two injured

कानपुर में भीषण सड़क हादसा: खड़े ट्रक में घुसा कंटेनर, दो की मौत, दो घायल

Fri, 07 May 2021 10:07 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Fri, 07 May 2021 10:07 PM IST
सार

कंटेनर हरियाणा से कोलकाता जा रहा था। रास्ते में उन्होंने दो सवारियों एक महिला व एक पुरुष को भी बैठा लिया था। नौबस्ता फ्लाईओवर पर कंटेनर अनियंत्रित होकर खराब खड़े ट्रक में पीछे से घुस गया।

विज्ञापन
road accident in Kanpur, two dead, two injured
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर में नौबस्ता हाईवे के फ्लाईओवर पर शुक्रवार को तेज रफ्तार कंटेनर ने सड़क किनारे खड़े गिट्टी लदे खराब ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी। घटना में राजस्थान के भरतपुर निवासी कंटेनर चालक मोवीन (40), क्लीनर अख्तर (25) की मौत हो गई। दो लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


कंटेनर हरियाणा से कोलकाता जा रहा था। रास्ते में उन्होंने दो सवारियों एक महिला व एक पुरुष को भी बैठा लिया था। नौबस्ता फ्लाईओवर पर कंटेनर अनियंत्रित होकर खराब खड़े ट्रक में पीछे से घुस गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कंटेनर का अगले हिस्से में चालक फंस गया।
विज्ञापन


ट्रक की पिछली बॉडी के भी परखचे उड़ गए। घायल क्लीनर व सवारियों को बाहर निकाल लिया। पुलिस ने गैस कटर की मदद से कंटेनर की बॉडी काट कर चालक को बाहर निकाला। हैलट में मोवीन और अख्तर ने दम तोड़ दिया। चकेरी निवासी माया देवी व अन्य युवक की हालत गंभीर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed