फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Road accident in Kannauj up, two people died

यूपी में भीषण सड़क हादसा: ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी, चाचा-भतीजे की मौत, जेसीबी की मदद से निकलवाए गए शव

Wed, 15 Sep 2021 10:41 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 15 Sep 2021 10:41 AM IST
सार

चाचा-भतीजे की मौत के चलते विपिन के घर आयोजित छठी का कार्यक्रम रद कर दिया गया। हंसी-खुशी वाले माहौल में गमी छा गई। परिवार के आयोजन के चलते रिश्तेदार भी आ चुके थे। 

विज्ञापन
Road accident in Kannauj up, two people died
दीपू व राजेश की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कन्नौज जिले में पारिवारिक भतीजे की छठी कार्यक्रम के लिए टेंट लेने निकले युवक और गांव के रिश्ते के चाचा की लौटते समय ट्रैक्टर-ट्राली पलट जाने से मौत हो गई। दोनों ने दब जाने की वजह से दम तोड़ दिया। घटना मंगलवार देर रात की है।
विज्ञापन


ठठिया थाना क्षेत्र के सदलेपुरवा गांव निवासी रामआसरे का बेटा दीपू (27) और रामशंकर का बेटा राजेश(28) मंगलवार देर शाम टेंट लेने जनखत गए थे। दीपू के चचेरे भाई विपिन के बेटे की छठी का कार्यक्रम बुधवार को होना था। देर रात लौटते समय तिजलापुर के पास ट्रैक्टर- ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई।
विज्ञापन


इससे दोनों नीचे दब गए। रात करीब दो बजे सूचना पर ठठिया थाना प्रभारी पूनम अवस्थी पुलिस बल लेकर पहुंचीं। जेसीबी से ट्रैक्टर- ट्राली को उठवाकर दबे युवकों को निकलवाया गया। तब तक मौत हो चुकी थी। दोनों खेती करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजेश गांव के रिश्ते में दीपू के चाचा लगते थे। मौत की जानकारी पर दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। खुशी का माहौल गम में बदल गया।  पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया। विपिन का कानपुर के कल्यानपुर में अस्पताल है।

नहीं हुआ छठी कार्यक्रम
चाचा-भतीजे की मौत के चलते विपिन के घर आयोजित छठी का कार्यक्रम रद कर दिया गया। हंसी-खुशी वाले माहौल में गमी छा गई। परिवार के आयोजन के चलते रिश्तेदार भी आ चुके थे।

दीपू के परिवार में कोई नहीं बचा
दीपू के पिता रामआसरे और मां बीमारी के चलते दिवंगत हो चुकी हैं। अविवाहित दीपू के कोई भाई व बहन नहीं है। अब दीपू की मौत हो जाने से परिवार में कोई नहीं बचा। दीपू का लालन-पालन विपिन के पिता मुन्नू सिंह ने किया था। दूसरी ओर राजेश भी अविवाहित थे। राजेश पांच भाई थे। सबसे बड़े भाई संजेश की तीन साल पहले विद्युत दुर्घटना में मौत हो गई थी। परिवार में पिता रामशंकर, मां राधा, तीन भाई लल्लू, देवेश और अनुज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed