फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Road accident in Kannauj up, one died, two injured

कन्नौज में सड़क हादसा: एक्सप्रेस-वे पर कार पलटी, एक की मौत, दो घायल

Sun, 13 Mar 2022 11:41 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 13 Mar 2022 11:41 AM IST
सार

कन्नौज में हुए सड़क हादसे में एक की मौत हो गई। जबकि दो लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
Road accident in Kannauj up, one died, two injured
एक्सप्रेस-वे के किनारे पड़ी क्षतिग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कन्नौज जिले के सौरिख में सुल्तानपुर से दिल्ली जाते समय एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर की जाली को तोड़ते हुए दूसरी लेन में जाकर पलट गई। हादसे में चालक समेत दो रिश्तेदार घायल हो गए।
विज्ञापन


आनन-फानन घायलों को आयुर्विज्ञान संस्थान सैफई भेजा गया। यहां इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई। हादसे की वजह कार चालक को झपकी आना बताई गई है। शनिवार रात सुल्तानपुर निवासी शैलेंद्र सिंह (30) अपनी स्विफ्ट डिजायर कार से मौसा बम बहादुर (50) व उनकी पत्नी शारदा (45) के साथ आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे से दिल्ली जा रहे थे। कार शैलेंद्र सिंह चला रहे थे। थाना क्षेत्र के गांव सकरावा के सामने कार अनियंत्रित होकर दूसरी लेन में जाकर पलट गई। हादसे में तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

सुरक्षा अधिकारी मनोहर सिंह, नामवर सिंह व एनसीसी के कर्मचारी अनिल मिश्रा ने मौके पर पहुंचकर कार में फंसे घायलों को निकाला और हाईवे की एंबुलेंस से तीनों को आयुर्विज्ञान संस्थान सैफई में भर्ती कराया।

यहां कार सवार बम बहादुर की मौत हो गई। वहीं शैलेंद्र व शारदा की हालत अभी गंभीर बनी हुई है। परिजनों को मामले की जानकारी फोन पर दे दी गई है। दुर्घटनाग्रस्त वाहन को क्रेन से हटाकर टोल प्लाजा पर खड़ा करा लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed