फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   road accident in kannauj, seven people injured

यूपी: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर चालक को झपकी आने से डिवाइडर तोड़ नीचे गिरी कार, बच्चे की मौत

Sat, 17 Apr 2021 06:51 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 17 Apr 2021 06:51 PM IST
सार

राजस्थान से नेपाल जाते समय कार चालक को झपकी आने से गाड़ी अनियंत्रित होकर कन्नौज में डिवाइडर से टकराकर हाईवे से नीचे जा गिरी। हादसे में कार सवार सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन
road accident in kannauj, seven people injured
कन्नौज में सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कन्नौज के तिर्वा में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर चालक को झपकी आने से कार डिवाइडर को तोड़ते हुए हाईवे से नीचे जा गिरी। हादसे में कार सवार नेपाली दंपती समेत सात लोग घायल हो गए। घायलों को तिर्वा मेडिकल कालेज भेजा गया। यहां एक बच्चे की मौत हो गई। 
विज्ञापन


नेपाल के जिला गुंमाली थाना ताहघाट के चारपाल निपार निवासी सुभाष शर्मा (32) राजस्थान में कई साल से रेस्टोरेंट चलाते हैं। कोरोना के बढ़ते मामले से लॉकडाउन की आशंका पर वह पत्नी जमुना (38), पुत्री गरिमा, सुभासना (8), सुशांत (2), सुमन खत्री (30) के साथ किराए की टैक्सी से नेपाल जा रहे थे।
विज्ञापन

 

कार गोंडा जिले के थाना खोदरे के ग्राम इटावा खुर्द निवासी अजय कुमार (40) चला रहे थे। रात लगभग 3.30 बजे अजय को झपकी आ गई। इससे अनियंत्रित होकर तेज रफ्तार कार डिवाइडर तोड़ते हुए हाईवे से नीचे जा गिरी।

हादसे के बाद मदद के लिए चीखपुकार मच गई। सूचना पर पहुंचे यूपीडा व पेट्रोलिंग टीम के सदस्यों ने कार के अंदर फंसे घायलों को निकालकर तिर्वा मेडिकल कालेज भेजा। सुशांत को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

इसकी जानकारी होते ही दंपती फफक पड़े। बाद में दंपती किराए की एंबुलेंस लेकर अपने घर नेपाल चले गए। साथ शव भी ले गए। उधर, यूपीडा कर्मियों ने क्षतिग्रस्त कार को क्रेन की मदद से टोल प्लाजा पर खड़ा करवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed