फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   road accident in kannauj, one people died and two injured

तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर ट्रॉली से भिड़ी, किशोर की मौत, दो गंभीर

Wed, 14 Aug 2019 06:11 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 14 Aug 2019 06:11 PM IST
विज्ञापन
road accident in kannauj, one people died and two injured
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
कन्नौज जिले के समधन में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर ट्रॉली से भिड़ गई। हादसे में बाइक सवार किशोर की मौत हो गई। बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन


समधन नगर के मोहल्ला अल्लामा इकबाल नगर निवासी मोहम्मद निहाल (18) पुत्र वसीम खां पड़ोसी आसिफ हुसैन (28) पुत्र हबीब हुसैन और शोएब खां (12) पुत्र शमसुल खां निवासी गर्दाबाद के साथ फर्रुखाबाद के थाना कमालगंज के गांव गौसपुर रिश्तेदारी में जा रहा था।
विज्ञापन


फर्रुखाबाद मार्ग पर सुबह करीब 10 बजे भारत गैस एजेंसी के पास एक चालक ट्रैक्टर ट्राली बैक कर रहा था। तेज रफ्तार बाइक होने से निहाल ने नियंत्रण खो दिया। बाइक ट्रैक्टर ट्राली से भिड़ गई। हादसे में तीनों घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल ले जाते समय शोएब ने दम तोड़ दिया। इससे परिवार में कोहराम मच गया। अन्य घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।  यहां दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed