फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   road accident in hardoi up, five people died

Hardoi Accident: वाहन की टक्कर से दो मासूमों समेत पांच की मौत, मुंडन से वापस आ रहे थे सभी लोग

Mon, 29 Sep 2025 09:29 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 29 Sep 2025 09:29 PM IST
सार

यूपी के हरदोई जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ। दुर्घटना में पांच लोगों की मौत हो गई। घटना सुरसा थाना क्षेत्र के हरदोई बिलग्राम मार्ग पर हुई।

विज्ञापन
road accident in hardoi up, five people died
परिजनों से जानकारी करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिलग्राम मार्ग पर सुरसा तिराहे के पास सड़क किनारे बाइक पर खड़े पांच लोगों को मैजिक (डाला) ने टक्कर मार दी। घटना में दंपती और मां-बेटी समेत पांच लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दो महिलाएं और दो मासूम बच्चे भी शामिल हैं। यह सभी लोग मुंडन से वापस जा रहे थे, जिस बच्चे का मुंडन था, उसकी मां और बहन की भी घटना में मौत हुई है। घटना के बाद मैजिक चालक मौके से भाग निकला। दुर्घटना की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं है।
विज्ञापन


सुरसा थाना क्षेत्र के भीठा निवासी संदीप मजदूरी करते हैं। उनके पुत्र कार्तिक (5) का मुंडन सोमवार को शहर के बाबा मंदिर में हुआ था। मुंडन में शामिल होने के लिए एक ट्रैक्टर-ट्रॉली, एक डाला और एक बाइक से ग्रामीण व रिश्तेदार बाबा मंदिर गए थे। वहां से वापस आते समय सभी लोग फर्दापुर में ब्रह्मदेव के स्थान पर प्रसाद चढ़ाने के लिए रुक गए। मुंडन में शामिल होने के लिए संदीप के साले टड़ियावां थाना क्षेत्र के जिगनिया निवासी संतराम (35) अपनी पत्नी संगीता (32) के साथ आए थे। फर्दापुर में जब सभी लोग रुके तो संदीप की पत्नी (संतराम की बहन) मोहिनी (28) अपनी पुत्री गौरी (2) और ननद सीमा के पुत्र बासू (आठ माह) को लेकर डाला से उतरकर संतराम की बाइक पर बैठ गईं। यह लोग पहले चल दिए और बिलग्राम रोड पर सुरसा तिराहे पर सड़क किनारे रुक गए। यहां कुछ रिश्तेदार पहले से भी मौजूद थे।
विज्ञापन


इसी दौरान बिलग्राम की तरफ से आई मैजिक सड़क के दूसरी तरफ खड़े संतराम, संगीता, मोनी, गौरी और बासू को टक्कर मारते हुए आगे खाई में जाकर रुक गई। अचानक हुई घटना से अफरातफरी मच गई। आनन फानन सभी को मेडिकल कॉलेज लाया गया। यहां पांचों को मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की जानकारी पर डीएम अनुनय झा और एसपी अशोक कुमार मीणा मेडिकल कॉलेज पहुंचे। मृतकों के परिजनों को सांत्वना देकर घटना की जानकारी ली। उन्हें हर संभव मदद और मुआवजा दिलाए जाने का भरोसा भी दिलाया। उधर, दूसरी ओर एसडीएम सदर एसके मिश्रा और सीओ सिटी अंकित मिश्रा घटनास्थल पर पहुंचे।

डीएम ने बताया कि घटना की वजह की जांच की जा रही है। मैजिक का चालक अभी पकड़ में नहीं आया है। एसपी अशोक कुमार मीणा ने बताया कि दुर्घटना की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज नहीं होगी। गैरइरादतन हत्या की धाराओं में मामला दर्ज किया जाएगा। मैजिक (डाला) के पंजीकरण नंबर से पता चला कि यह बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के हूंसेपुर निवासी का रहने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed