{"_id":"627d0b67df48ba3ff37cdd8b","slug":"road-accident-in-hardoi-bolero-overturned-due-to-tire-burst-one-died","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हरदोई में सड़क हादसा: टायर फटने से पलटी बोलेरो, बराती की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोई में सड़क हादसा: टायर फटने से पलटी बोलेरो, बराती की मौत
Thu, 12 May 2022 07:06 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 12 May 2022 07:06 PM IST
सार
हरदोई जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ। टायर फटने से बरातियों से भरी बोलेरो पलट गई। हादसे में एक बराती की मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
हरदोई जिले में देहात कोतवाली क्षेत्र के हरदोई-शाहजहांपुर हाईवे पर में गुरुवार दोपहर बरातियों से भरी बोलेरो का टायर फट गया। इससे बोलेरो अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे खड्ड में पलट गई। हादसे में एक बराती की मौत हो गई और चार गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा।
विज्ञापन
फर्रुखाबाद के राजेपुर थाना क्षेत्र के गुड़ेरा गांव निवासी शेखर (35) खेती करता था। बुधवार की शाम उसके साले राजेश की बरात अतरौली थाना क्षेत्र के गोड़वा गांव गई थी। शेखर बरात में आया था। गुरुवार की दोपहर बोलेरो से वह अन्य बरातियों के साथ लौट रहा था। रास्ते में देहात कोतवाली क्षेत्र में हरदोई-शाहजहांपुर मार्ग पर असिगांव के पास बोलेरो का टायर अचानक फट गया। इससे बोलेरो अनियंत्रित होकर खड्ड में पलट गई। हादसे में शेखर की मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन
Trending Videos
उसका भतीजा उत्कर्ष (7), राजू 30, बदायूं के दातागंज निवासी रोहित (25) और शाहजहांपुर के रामपुर गढ़िया निवासी बोलेरो चालक पवन (27) गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा देखकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने बोलेरो में फंसे लोगों को बाहर निकालकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल गंगेश शुक्ला ने बताया कि बोलेरो का टायर फटने से हादसा हुआ है।