{"_id":"619b923d6cd4335f37435a54","slug":"road-accident-in-hamirpur-bike-collided-with-wild-animal-husband-dies-wife-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर में सड़क हादसा: जंगली जानवर से टकराई बाइक, पति की मौत, पत्नी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर में सड़क हादसा: जंगली जानवर से टकराई बाइक, पति की मौत, पत्नी घायल
Mon, 22 Nov 2021 06:22 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 22 Nov 2021 06:22 PM IST
विज्ञापन
राठ सीएचसी में रोती बिलखती मृतक की पत्नी शायरा
- फोटो : अमर उजाला
हमीरपुर जिले में पत्नी के साथ शादी समारोह में शामिल होने जा रहे ग्रामीण की बाइक रास्ते में जंगली जानवर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में ग्रामीण की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हुईं हैं।
मुस्करा थाने के तगारी गांव निवासी मुन्ना खां (40) अपनी पत्नी शायरा के साथ बाइक से गोहानी गांव जा रहे थे। शायरा ने बताया कि गोहानी में उनकी भाभी के मायके में शादी है। हमीरपुर मार्ग पर धनौरी गांव के पास बाइक जंगली जानवर वनरोज से टकरा गई।
इस दुर्घटना में सिर में गंभीर चोट आने पर मुन्ना खां की मौके पर ही मौत हो गई। वह हेलमेट नहीं पहने थे। वहीं शायरा गंभीर रूप से घायल हुईं। जिन्हें उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया है। मृतक गांव में ही परचून की दुकान किए थे। मृतक के तीन पुत्र शाहरुक, आमिर व आशिक हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मृतक के परिजनों को जानकारी दी है।