{"_id":"6048c736872b6974291a03fe","slug":"road-accident-in-fatehpur-10-people-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"फतेहपुर में सड़क हादसा : श्रद्धालुओं से भरा टेंपो पलटा, 10 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहपुर में सड़क हादसा : श्रद्धालुओं से भरा टेंपो पलटा, 10 घायल
Wed, 10 Mar 2021 06:49 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 10 Mar 2021 06:49 PM IST
विज्ञापन
फतेहपुर में सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर जिले के हुसैनगंज में जलाभिषेक के लिए गंगाजल लेने जा रहे कांवड़ियों से भरा टेंपो बुधवार दोपहर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे से अफरातफरी मच गई। करीब आधे घंटे के लिए जाम भी लगा। आसपास के लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद टेंपो उठाया और गंभीर घायल पांच लोगों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। बाकी को मामूली चोटें आई हैं।
असोथर थानाक्षेत्र के कंधिया और बवांरा गांव के ग्रामीणों को जागेश्वरधाम में जलाभिषेक करना था। चालक समेत 10 श्रद्धालु टेंपो से जलाभिषेक के लिए भिटौरा ओम घाट जल लेने जा रहे थे। ओम घाट मोड़ पर टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। लोगों की भीड़ बचाव कार्य में जुट गई।
भिटौरा चौकी से पुलिस पहुंची। आधे घंटे बाद टेंपो हटने पर यातायात बहाल हो सका। हादसे में कंधिया गांव निवासी बबलू (27), बंवारा गांव निवासी शिवम (25), सुमित (22), गुलशन (40), कल्लू (35) घायल हुए। टेंपो चालक कुसुम बिहारी भी चुटहिल हुआ।
विज्ञापन
चालक ने बताया कि अचानक मोड़ पर सामने से ट्रैक्टर आ गया था, बचने के प्रयास में हादसा हुआ। इन घायलों के अलावा चार और लोग बैठे थे। वह मामूली चुटहिल हुए हैं। भिटौरा चौकी प्रभारी प्रेम नारायण ने बताया कि हादसे में घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।