फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   road accident in farrukhabad up, 25 people injured

यूपी: फर्रुखाबाद में तीर्थ यात्रियों से भरी बस बिजली के खंभे से टकराकर पलटी, 30 यात्री चुटहिल

Tue, 13 Apr 2021 09:09 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 13 Apr 2021 09:09 AM IST
सार

- हादसे के वक्त बस में 60 श्रद्धालु सवार थे

विज्ञापन
road accident in farrukhabad up, 25 people injured
फर्रुखाबाद में सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फर्रूखाबाद में हरिद्वार से कन्नौज जा रही तीर्थयात्रियों से भरी निजी बस क्षेत्र के गांव अलीगढ़ के पास मंगलवार सुबह सवा छह बजे सड़क किनारे खड़े बिजली के खंभे से टकराकर खाई में पलट गई। बस पलटने से चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची। कई एंबुलेंस से घायलों को सरकारी अस्पताल भिजवाया गया।
विज्ञापन


नौ घायलों को लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया। दुर्घटना में 30 लोग चुटहिल हुए हैं। मंगलवार सुबह करीब सवा छह बजे हरिद्वार से तिर्वा (कन्नौज) जा रही तीर्थ यात्रियों से भरी बस के चालक को राजेपुर के गांव अलीगढ़ गांव के पास झपकी आ गई। इससे बस सड़क किनारे बिजली के पोल से टकरा कर खाई में पलट गई। दुर्घटना के बाद यात्रियों में चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन


आसपास के लोग बचाने के लिए पहुंचे। बस के शीशे तोड़कर यात्रियों को बाहर निकाला गया। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। 60 यात्रियों के घायल होने की सूचना मिलते ही जिला मुख्यालय से कई एंबुलेंस मौके पर पहुंचीं। यात्रियों को बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

हादसे में तिर्वा थाने के भूड़पुरवा निवासी ममता (24), दयाराम (50), रामकिशन (50), सत्यवती (60), मेघनाथ (65), दर्शनलाल (65), विमलेश, किरण, नीरज, दयाराम, दर्शन लाल, रानी, रामबेटी, राम कांति,  राम कुमारी, रूपेश, हरिओम, गिरीश चंद, रामबाबू, रामप्रकाश, होरीलाल, रामनारायण, इंदरगढ़ थाने के गांव ककरैया के रामप्रकाश, रामकिशन, उदयपुर की नीतू समेत 30 यात्री चुटहिल हो गए। इनका सीएचसी में इलाज किया गया।

डॉ. प्रमित राजपूत ने सात लोगों को ज्यादा चोट होने पर उन्हें लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया। मामूली घायल रामदास, धीरेंद्र यादव, वंशीलाल, उदय चंद, अजय सिंह, राजेश ने बताया कि 8 अप्रैल को गांव से तीर्थयात्रा के लिए निकले थे। सोमवार की शाम सात बजे हरिद्वार से घर के लिए रवाना हुए। चालक बस सही नहीं चला रहा था। कई बार रोका गया। फर्रुखाबाद पहुंचते-पहुंचते चालक को नींद आ गई और बस पलट गई। गनीमत रही कि बड़ा हादसा नहीं हुआ। पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है। चालक मौके से फरार हो गया।

यात्रियों को ले गई तिर्वा से आई दूसरी बस
दुर्घटना की सूचना मिलने पर करीब 11 बजे दूसरी बस तिर्वा से यहां पहुंची। उसमें सभी यात्रियों को बैठाकर भेजा गया। लोहिया में भर्ती यात्रियों को भी परिजन बस से घर लेकर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed