{"_id":"65de07e9650aae9baf0726cc","slug":"road-accident-in-farrukhabad-two-died-three-injured-2024-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्रुखाबाद में सड़क हादसा: ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से दो की मौत, तीन घायल, ट्रक का कट लगने से हुई घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्रुखाबाद में सड़क हादसा: ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से दो की मौत, तीन घायल, ट्रक का कट लगने से हुई घटना
Tue, 27 Feb 2024 09:36 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 27 Feb 2024 09:36 PM IST
सार
यूपी के फर्रुखाबाद में भीषण सड़क हादसा हुआ। घटना में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि तीन लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फर्रुखाबाद जिले के अमृतपुर में ट्रक का कट लगने से भूसा लदी ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से सड़क किनारे खड़े बढ़ई की दबकर मौत हो गई। ट्रैक्टर में सवार हरदोई के चार लोगों में एक ने लोहिया अस्पताल में दम तोड़ दिया, जबकि तीन घायलों का इलाज जारी है। चालक मौके से भाग गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
जनपद हरदोई कोतवाली सदर गांव भाऊपुर टोला निवासी अभिषेक, जगपाल, सुआलाल, बबलू ट्रैक्टर ट्रॉली में भूसा लादकर जरियनपुर जा रहे थे। राजेपुर-अमृतपुर मार्ग पर गांव नगला हूसा के पास ट्रक ने ट्रैक्टर में कट मार दिया। इससे ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई। सड़क किनारे पर खड़े गांव कलक्टरगंज निवासी बढ़ई आलोक कुमार शर्मा (32) की दबकर मौत हो गई। ट्रॉली में सवार थाना पचदेवरा के ग्राम भाऊपुर सपहा निवासी सुआलाल दिवाकर (40), अभिषेक, जगपाल और बबलू घायल हो गए। चालक ट्रक को मौके पर छोड़कर भाग गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रक को कब्जे में लेकर घायलों को सीएचसी राजेपुर भेजा। वहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने सभी को लोहिया अस्पताल भेज दिया। यहां सुआलाल ने दम तोड़ दिया। वह खेती करते थे। पांच भाइयों में वह तीसरे नंबर के थे। सबसे बडे हरिशचंद्र, सोबरन,छोटे भाई बबलू, रामसागर हैं। पत्नी विमला और तीन बेटे अरुण, अनिकेत और नमन हैं। घायल अभिषेक ने बताया कि वह गांव के गोपाल की ट्रॉली पर राजवीर का भूसा ले जा रहे थे।
सूचना पर मां गुड्डी देवी, दिव्यांग पिता रामफेरे, पत्नी शशिप्रभा, भाई अंकित मौके पर पहुंचे और दहाड़े मारकर रोने लगे। आलोक के दो बेटी अनन्या व आरूषि हैं। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ मीनेश पचौरी ने बताया कि ट्रक का कट लगने से भूसा लदी ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से सड़क किनारे खड़े बढ़ई आलोक की मौत हो गई। ट्रैक्टर में सवार चार लोग घायल हो गए।