फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   road accident in etawah up, three people died

यूपी में भीषण सड़क हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से दो सगे भाई समेत तीन की मौत

Sat, 19 Sep 2020 09:04 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 19 Sep 2020 09:04 PM IST
विज्ञापन
road accident in etawah up, three people died
सड़क हादसे में तीन की मौत - फोटो : अमर उजाला
इटावा जिले में सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अंतर्गत मैनपुरी रोड पर अंडर ब्रिज के नीचे अज्ञात वाहन की चपेट में आने से शनिवार को बाइक सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों युवकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


मृतकों के जेब से मिले आधार कार्ड से युवकों की शिनाख्त हुई है। पुलिस के मुताबिक हादसे में जान गवांने वाले दो सगे भाई थे। युवकों के सिर में गंभीर चोट लगने से मौत हुई। युवकों ने हेलमेट पहना होता तो जान बच सकती थी।
विज्ञापन


थाना प्रभारी निरीक्षक सिविल लाइन जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मैनपुरी रोड पर बने अंडर ब्रिज के नीचे बाइक सवार तीन युवकों की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों युवकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवकों के जेब से मिले आधार कार्ड से शिनाख्त हुई है। मृतक युवकों में दो सगे भाई शिवम और गोविंद है जो भिंड मध्य प्रदेश के रहने वाले थे। इनकी उम्र 22 से 25 वर्ष के बीच है। तीसरे युवक की शिनाख्त अमन पुत्र बाबूराम हिंद पुरम कॉलोनी मैनपुरी जनपद के रूप में हुई है।

उन्होंने बताया कि मृतकों के परिजनों को पुलिस ने सूचना दे दी है। वही हादसे को अंजाम देकर फरार होने वाले अज्ञात वाहन की तलाश में पुलिस टीम जुट गई है। जानकारी के मुताबिक तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर भिंड से मैनपुरी जनपद जा रहे थे।


पुलिस का कहना है कि घटनास्थल के आसपास काफी तलाश करने पर कोई हेलमेट नहीं मिला। डॉक्टरों ने तीनों की हेड इंजरी से मौत बताया है। पुलिस का कहना है कि एक ही बाइक पर तीन सवारी होने की वजह से जरा सी टक्कर में बाइक अनियंत्रित हो गई और इतना बड़ा हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed