{"_id":"62091333fe83255aa75cf68b","slug":"road-accident-in-chitrakoot-bus-overturned-woman-died-40-injured","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी में भीषण सड़क हादसा: यात्रियों से भरी बस पलटी, महिला की मौत, 40 घायल, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने जताया शोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में भीषण सड़क हादसा: यात्रियों से भरी बस पलटी, महिला की मौत, 40 घायल, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने जताया शोक
Sun, 13 Feb 2022 07:48 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 13 Feb 2022 07:48 PM IST
सार
चित्रकूट में भीषण सड़क हादसा हुआ। बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। करीब 15 फुट गहरे गड्ढे में बस के गिरते ही चीख पुकार मच गई। कोई खिड़की और कोई बस के आगे व पीछे के टूटे शीशे से घबराया हुआ बाहर निकला। कई यात्री तो बस के भीतर से छिटक कर खुद ही बाहर गिर गए।
विज्ञापन
चित्रकूट में सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चित्रकूट जिले की सीमा से सटे मध्य प्रदेश के नया गांव थानाक्षेत्र में रविवार को गुप्त गोदावरी मोड़ के पास सड़क हादसा हो गया। तीर्थयात्रियों से भरी बस पलट जाने से एक महिला की मौत हो गई, 40 लोग घायल हैं। सूचना पर सतना डीएम व एसपी पहुंचे और घायलों को जानकी कुंड अस्पताल में भर्ती कराया।
ज्यादा घायल 12 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। चार की हालत गंभीर होने पर उन्हें सतना रेफर किया गया है। दूसरी ओर मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने हादसे पर गहरा शोक जताते हुए घायलों का समुचित इलाज कराने के निर्देश दिए हैं।
मैहर देवी मंदिर में दर्शन करने के बाद रविवार शाम तीर्थयात्रियों से भरी बस चित्रकूट आ रही थी। बताया गया कि बस में 45 लोग सवार थे। गुप्त गोदावरी के पास सामने से तेज गति से आ रही टेंपो को बचाने के चक्कर में बच चालक का संतुलन बिगड़ गया।
विज्ञापन
बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। करीब 15 फुट गहरे गड्ढे में बस के गिरते ही चीख पुकार मच गई। कोई खिड़की और कोई बस के आगे व पीछे के टूटे शीशे से घबराया हुआ बाहर निकला। कई यात्री तो बस के भीतर से छिटक कर खुद ही बाहर गिर गए।

स्थानीय लोगों की सूचना पर नया गांव थाना पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। सतना जिलाधिकारी अनुराग वर्मा, पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह ने घटनास्थल से घायलों को जानकी कुंड अस्पताल में भर्ती कराया। इसी बीच पता चला कि बस मेें सवार मनुआ (50) पत्नी मिंटू (निवासी सिसवा आंबेडकर नगर अकबरपुर) की मौत हो गई।
पुलिस ने मृतका के परिजनों को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। रामवती, अमृता व सुशीला निवासी मझगवां, सुनील कुमार निवासी सतना, राजेश सिंह, पूनम देवी व सुलेखा निवासी रीवा, कमलाबाई, मोना देवी व ललित किशोर निवासी टीकमगढ़, कमलेश कुमार व महेश प्रसाद ज्यादा घायल हो गए। घायलों में चार की हालत गंभीर होने पर उन्हें सतना रेफर किया गया है। अन्य की हालत में सुधार है।