फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   UP News Today: Road accident in Banda, UP Bus collides with car

यूपी: तेज रफ्तार बस ने कार को मारी टक्कर, चार श्रद्धालुओं की मौत, तीन घायल

Thu, 01 Aug 2019 11:19 AM IST
देव कश्यप यूपी डेस्क, अमर उजाला, बांदा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: देव कश्यप Updated Thu, 01 Aug 2019 11:19 AM IST
विज्ञापन
UP News Today: Road accident in Banda, UP Bus collides with car
- फोटो : अमर उजाला

बांदा के गिरवां थाना क्षेत्र के झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बृहस्पतिवार सुबह रोडवेज बस से सामने से हुई टक्कर में कार सवार चार श्रद्धालुओं की मौत हो गई। मृतकों में एसबीआई क्यूस संचालक और एक कर्मी भी शामिल है। दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें झांसी रेफर किया गया है।

विज्ञापन


ये सभी चित्रकूट से अमावस्या स्नान कर वापस छतरपुर, मध्यप्रदेश जा रहे थे। पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर चालक को गिरफ्तार कर लिया है। हादसा सुबह करीब छह बजे महुआ ब्लॉक कार्यालय के पास हुआ। दोनों वाहनों की तेज गति इसकी वजह बनी। आमने-सामने पड़ने पर दोनों वाहनों के चालक रफ्तार पर नियंत्रण नहीं रख सके।
विज्ञापन


जोरदार टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़ पड़े। सूचना पर खुरहंड चौकी पुलिस भी आ गई। सबने मिलकर कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। पता लगा ये सभी लोग छतरपुर के महाराजपुर थानांतर्गत खेरवा गांव से चित्रकूट अमावस्या स्नान के लिए गए थे और वहीं से घर के लिए लौट रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें क्यूस संचालक राजेश सिंह उर्फ रज्जू (30) पुत्र दर्शन सिंह, क्यूस कर्मी रोहित विश्वकर्मा (20) पुत्र गौरीशंकर और शिवम पटेरिया (22) पुत्र जगप्रसाद की मौके पर ही मौत हो गई। राजेश विश्वकर्मा (30) पुत्र रामस्वरूप चला रहा था। वह गंभीर रूप से घायल था।

उसके साथ ही सिंचाई विभाग के सुपरवाइजर ललित किशोर चौबे पुत्र राधिका प्रसाद और नीतेश तिवारी पुत्र बिहारी लाल को गंभीर हालत में कार से निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जिला अस्पताल में राजेश विश्वकर्मा ने भी दम तोड़ दिया।


ललित और नीतेश को डॉक्टरों ने झांसी रेफर कर दिया। उधर, दुर्घटना के बाद बस छोड़कर भाग रहे चालक फूलचंद्र पुत्र जगमन कुशवाहा निवासी बिसंडा, बांदा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। हादसे में चार श्रद्धालुओं की मौत की जानकारी पर जिलाधिकारी हीरा लाल, एसपी गणेश साहा, नरैनी सीओ कुलदीप गुप्ता जिला अस्पताल पहुंचे और जानकारी ली। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed