{"_id":"5edcafce258c4e00052f244c","slug":"road-accident-in-auraiya-two-died-and-two-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी में भीषण सड़क हादसा, बाइकों की आमने-सामने टक्कर में दो की मौत, दो गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में भीषण सड़क हादसा, बाइकों की आमने-सामने टक्कर में दो की मौत, दो गंभीर
Sun, 07 Jun 2020 03:06 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 07 Jun 2020 03:06 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : गूगल
यूपी के औरैया जिले में रविवार को भीषण सड़क हादसा हुआ। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ऐरवाकटरा के सामने दो बाइकों की आमने-सामने जोरजार भिड़ंत हो गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां हालत गंभीर होने पर दोनों को मिनि पीजीआई सैफई रेफर किया गया है।
शनिवार दोपहर क्षेत्र के गांव बीलपुर निवासी सचिन (21) पुत्र जयचंद्र बाथम अपने मामा नरेश बाथम (46) निवासी रामपुर वैस थाना अछल्दा के साथ बाइक से ऐरवाकटरा से बीलपुर जा रहा था। वह ऐरवाकटरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बिधूना-ऐरवाकटरा मार्ग पर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने पहुंचे ही थे कि तभी सामने से दूसरी बाइक पर आ रहे कमल सिंह (20) पुत्र हवलदार निवासी नगला गुसाई और अनुज (18) पुत्र मुन्नालाल निवासी नगला गुसाई की आमने-सामने भिड़ंत हो गई।
बाइकों की भिड़ंत के चलते सचिन और कमल सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अनुज और नरेश बाथम गंभीर रुप से लहुलूहान हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस की मदद से घायलों को सीएचसी ऐरवाकटरा लाया गया। जहां चिकित्सकों ने दोनों की हालत को गंभीर बताते हुए प्राथमिक उपचार के बाद सैफई रेफर कर दिया।