{"_id":"619be199f5cd4d0edd008495","slug":"road-accident-in-auraiya-bus-overturns-eight-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"औरैया में सड़क हादसा: हाईवे पर बरातियों से भरी बस पलटी, आठ घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औरैया में सड़क हादसा: हाईवे पर बरातियों से भरी बस पलटी, आठ घायल
Mon, 22 Nov 2021 11:59 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 22 Nov 2021 11:59 PM IST
सार
यूपी के औरैया जिले में सड़क हादसा हुआ। घटना में आठ लोग घायल हो गए। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
हाईवे पर पलटी पड़ी बस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर के घसियारी मंडी से दिबियापुर जा रही बरातियों से भरी बस औरैया कोतवाली क्षेत्र के भाऊपुर के पास मवेशियों को बचाने में अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में आठ बराती घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए 50 शय्या अस्पताल में भर्ती कराया।
जहां से सभी को कानपुर हैलट रेफर किया गया है। कानपुर के घसियारी मंडी निवासी मनोज के पुत्र अनुज की बरात सोमवार को बस से दिबियापुर के नेहरू नगर, गिहार बस्ती कुंवरचंद्र के घर जा रही थी। बस में लगभग 40 बराती सवार थे।
बस जैसे ही औरैया कोतवाली क्षेत्र के भाऊपुर के पास हाईवे पर पहुंची। तभी अचानक बस के सामने एक मवेशी आ गया। जिसे बचाने के चक्कर में चालक ने बस से नियंत्रण खो दिया और बस डिवाइडर से टकराते हुए हाईवे पर पलट गई।
विज्ञापन
हादसे में मालरोड चौराहा निवासी सावित्री (60), हरवंश मोहाल निवासी हीरालाल (55), घसियारी मंडी निवासी रचना (30) पत्नी पप्पू, विमला (30), राजेश (40) उनकी बेटी रूही (8), सारंग (25), गुड्डी देवी (50) घायल हो गई। हादसे की जानकारी पर सीओ सदर सुरेंद्र नाथ यादव, कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची।
पुलिस ने घायलों को बस से निकाल कर 50 शय्या अस्पताल में भर्ती कराया। बस में सवार बराती शक्ति ने बताया कि लगभग 40 लोग बस में सवार थे। अचानक सामने मवेशी आ जाने से हादसा हुआ है। सीओ ने बताया कि घटना के बाद से चालक फरार है। दुर्घटनाग्रस्त बस को पुलिस ने कब्जे में लिया है।