{"_id":"6437d7f71956c81fa108cb15","slug":"road-accident-in-auraiya-bike-rider-couple-died-due-to-vehicle-collision-2023-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"औरैया में भीषण सड़क हादसा: वाहन की टक्कर से बाइक सवार दंपती की दर्दनाक मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औरैया में भीषण सड़क हादसा: वाहन की टक्कर से बाइक सवार दंपती की दर्दनाक मौत
Thu, 13 Apr 2023 03:53 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 13 Apr 2023 03:53 PM IST
सार
यूपी के औरैया जिले में हुए भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दंपती की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर भीड़ एकत्र हो गई।
विज्ञापन
मौके पर लगी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
औरैया जिले में अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के अनंतराम टोल प्लाजा के पास तेज रफ्तार वाहन ने इटावा जा रहे बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं।
विज्ञापन
औरैया कोतवाली क्षेत्र के रसूलपुर हुलासराय निवासी श्रीकिशन (52) गुरुवार दोपहर पत्नी पुष्पा (45) के साथ बाइक से डॉक्टर को दिखाने के लिए इटावा जा रहे थे। जैसे ही दोनों अतंतराम टोल प्लाजा के आगे पैगूपुर गांव के सामने पहुंचे। इसी बीच पीछे से आए तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
जोरदार टक्कर लगने से दोनों उछल कर दूर जा गिरे। हादसे की जानकारी राहगारों ने कोतवाली पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों को अस्पताल लेकर पहुंची जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। कोतवाली शशि भूषण मिश्रा ने बताया कि परिजनों को घटना की जानकारी दी गई है।
विज्ञापन