फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   RO-ARO preliminary exam: 1117 appeared for the exam, 1475 skipped it

आरओ-एआरओ प्रारंभिक परीक्षा : 1117 ने दी परीक्षा, 1475 ने छोड़ी

Mon, 28 Jul 2025 01:40 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Mon, 28 Jul 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
RO-ARO preliminary exam: 1117 appeared for the exam, 1475 skipped it
अकबरपुर इंटर कॉलेज केंद्र से परीक्षा देकर निकलते अभ्यर्थी। - फोटो : संवाद
कानपुर देहात। जिले के छह केंद्रों पर रविवार को आरओ-एआरओ प्रारंभिक परीक्षा सकुशल संपन्न हुई। सीसीटीवी के साथ ही सचल दलों ने निगरानी की। 1117 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। वहीं 1475 ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से रविवार को समीक्षा अधिकारी-सहायक समीक्षा अधिकारी प्रारंभिक परीक्षा कराई गई। केंद्रों पर तलाशी के बाद ही अभ्यर्थियों को कक्ष में जाने की अनुमति दी गई। स्टैटिक मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में प्रश्न पत्र के बंडल खोले गए। इसके बाद सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक परीक्षा हुई। केंद्रों पर सीसीटीवी से निगरानी की गई। इसके साथ ही सेक्टर मजिस्ट्रेट लगातार भ्रमण पर रहे। एसपी अरविंद मिश्र ने पुखरायां के दोनों परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्था जांची।
विज्ञापन

अकबरपुर महाविद्यालय केंद्र पर पंजीकृत 480 अभ्यर्थियों में 238 उपस्थित रहे। जबकि 242 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। अकबरपुर इंटर कॉलेज में पंजीकृत 480 अभ्यर्थियों में 226 ने परीक्षा दी। 254 अभ्यर्थी अनुपिस्थत रहे। मोहम्म्दपुर स्थित श्री कृष्ण औद्योगिक इंटर काॅलेज में पंजीकृत 384 अभ्यर्थियों में 153 उपस्थित रहे। जबकि 231 अनुपस्थित रहे। श्री राम स्वरूप ग्रामोद्योग इंटर कॉलेज पुखरायां में पंजीकृत 384 अभ्यर्थियों में 169 ने परीक्षा दी। 215 ने परीक्षा छोड़ दी। विवेकानंद राष्ट्रीय इंटर कॉलेज पुखरायां में पंजीकृत 384 अभ्यर्थियों में 143 उपस्थित रहे। 241 ने परीक्षा नहीं दी। रूरा के आरपीएस इंटर कॉलेज केंद्र पर पंजीकृत 480 अभ्यर्थियों में 188 उपस्थित रहे। 292 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीएम प्रशासन अमित कुमार ने बताया कि प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर स्टैटिक मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए थे जो केंद्र की समस्त व्यवस्थाओं पर सतत निगरानी बनाए रहे। सेक्टर मजिस्ट्रेट अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमणशील रहकर केंद्रों की व्यवस्था, सुरक्षा, तथा उपस्थिति का समय-समय पर निरीक्षण करते रहे। परीक्षा सकुशल संपन्न कराई गई। परीक्षा छूटने के बाद अभ्यर्थियों को गंतव्य तक पहुंचाने के लिए रोडवेज व सीएनजी की 17 बसें लगाई गई थीं। इससे सहूलियत रही।
.............
मुस्तैद रही तीन स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था
परीक्षा केंद्रों पर कोई गड़बड़ी न हो सके इसके लिए तीन स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था मुस्तैद रही। केंद्रों के मुख्य द्वार पर महिला एवं पुरुष पुलिसकर्मियों की अलग-अलग तैनाती की गई थी। परीक्षा केंद्र परिसर में बिना अनुमति किसी को भी प्रवेश नहीं दिया गया। परीक्षा छूटने पर जाम की स्थित न हो इसके लिए यातायात पुलिस बल तैनात रहा। इससे किसी केंद्र के बाहर जाम की स्थिति नहीं बनी।

..............
फोटो- 7 विजेता। संवाद


फोटो-8 मन्तशा हासमी। संवाद
हिंदी में व्याकरण के सवालों उलझाया
सामान्य हिंदी में सामान्य शब्दावली और व्याकरण के सवाल पूछे गए थे। ये सवाल उलझाऊ रहे। सामान्य अध्ययन के प्रश्न सरल थे।
- विजेता
.............
पिछले बार की तुलना में सरल रहा प्रश्नपत्र
परीक्षा सरल रही। पिछले बार जो प्रश्नपत्र आया था उसने सामान्य अध्ययन और सामान्य हिंदी में स्टेटमेंट आदि आधारित सवाल अधिक थे। इस बार प्रश्नपत्र सरल रहा। - मन्तशा हाशमी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed