फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Rishikesh murder case: Main accused arrested along with his accomplice

ऋषिकेश हत्याकांड: मुख्य आरोपी साथी संग गिरफ्तार, गला काटकर हत्या करने के बाद शव गंगापुल से फेंका था

Wed, 10 Sep 2025 07:29 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 10 Sep 2025 07:29 PM IST
सार

Kanpur News: ऋषिकेश हत्याकांड के मुख्य आरोप ने शव के साथ अपना फोन फेंक दिया था। बाॅबी के फोन से हत्याकांड का वीडियो बनाया था। 
 

विज्ञापन
Rishikesh murder case: Main accused arrested along with his accomplice
ऋषिकेश हत्याकांड का मुख्य आरोपी साथी संग गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिवकटरा में कार चालक ऋषिकेश की गला काटकर हत्या करने और शव गंगा में फेंकने के मामले में फरार मुख्य आरोपी पवन मल्लाह और उसके साथी को बुधवार गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस को पूछताछ में पवन ने बताया कि उसने अपना मोबाइल शव के साथ गंगापुल से नीचे फेंक दिया था। बॉबी के फोन से हत्याकांड का वीडियो बनाया गया था जिसे पुलिस ने कब्जे में लेकर फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


पुलिस छह आरोपियों को पहले ही जेल भेज चुकी है। चकेरी थानाक्षेत्र के शिवकटरा हरिजन बस्ती निवासी 22 वर्षीय ऋषिकेश उर्फ सोना को उसके दोस्त 29 अगस्त की रात अगवा कर काकोरी के जंगल ले गए थे जहां पर उसे पीटने के बाद गला काटकर हत्या कर दी थी। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने छानबीन करते हुए केसा हाउस के पास रहने वाले माेगली उर्फ प्रिंस, निखिल, काकोरी कैंट निवासी आकाश उर्फ कालू और रिशू वर्मा को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन

Rishikesh murder case: Main accused arrested along with his accomplice
ऋषिकेश हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
आरोपियों ने बताया कि ऋषिकेश के पवन मल्लाह की बहन से प्रेम संबंध थे। पवन ने अपने भाई बॉबी, साथी सत्यम, डेनी और उन लोगों के साथ मिलकर ऋषिकेश की हत्या की थी। बाद में शव को जाजमऊ ले जाकर गंगापुल से नीचे फेंक दिया था।
विज्ञापन

Rishikesh murder case: Main accused arrested along with his accomplice
ऋषिकेश हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
इस पर पुलिस ने बॉबी और डेनी को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा था। कार्यवाहक थाना प्रभारी कुलदीप सिंह सिंगर ने बताया कि पुलिस ने बुधवार को सादुल्लापुर स्थित देशी शराब के ठेके के पास से फरार पवन मल्लाह और सत्यम गौतम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed