फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Ring road will be included in KDA s master plan in Kanpur

खुशखबर: केडीए की महायोजना में शामिल होगी रिंग रोड, विस अध्यक्ष सतीश महाना ने दिए ये निर्देश, करबिगवां आरओबी की समयसीमा तय

Sat, 16 Apr 2022 10:25 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर Published by: आकाश दुबे Updated Sat, 16 Apr 2022 10:25 PM IST
सार

सर्किट हाउस में महानगर के विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने रिंग रोड से लगने वाले सभी हाइवे किनारे बस अड्डों के लिए जमीन की तलाश तेज करने के निर्देश दिए। साथ ही केडीए की महायोजना में अब रिंग रोड को भी शामिल करने का निर्देश दिया। निर्माण कार्यों को लेकर सभी विभागों की जवाबदेही तय करने को कहा है।

विज्ञापन
Ring road will be included in KDA s master plan in Kanpur
विकास कार्यों की समीक्षा करते विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर शहर को विकसित करने को तैयार की गई केडीए की महायोजना में अब रिंग रोड को भी शामिल किया जाएगा। इस संबंध में शनिवार को विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने मंडलायुक्त, केडीए वीसी को निर्देशित किया है। वह सर्किट हाउस में महानगर के विकास कार्यों को लेकर समीक्षा बैठक कर रहे थे। भाजपा की दूसरी सरकार में शहर के विकास कार्यों की यह पहली समीक्षा बैठक है। 

विज्ञापन


उन्होंने शहर में लगने वाले जाम को देखते हुए निर्देशित किया कि रिंग रोड से जुड़ने वाले चारों हाईवे वाले स्थानों पर प्रस्तावित चार बस अड्ड़ों के लिए अविलंब जमीन तलाशी जाए। जिससे बस अड्डों का निर्माण जल्दी हो सके। इससे शहर में अनावश्यक वाहनों की भीड़ से बचा जा सकेगा। इसी तरह शहर में औद्योगिक विकास के लिए ग्राम समाज की जमीन का चिन्हांकन करने को कहा। उन्होंने विभागों से आपसी समन्वय के साथ काम करते हुए रिंग रोड के किनारे-किनारे विकास कार्य पर कराने पर जोर दिया।
विज्ञापन


इसी तरह गड्ढा मुक्त सड़कों को उन्होंने प्राथमिकता के आधार पर ठीक करने को कहा है। इसके लिए उन्होंने मंडलायुक्त से सभी विभागों की जवाबदेही अनिवार्य रूप से तय करने को कहा। इसके साथ सड़कों के दोनों ओर सर्विस लेन पर अवैध कब्जे भी हटाने के लिए गंभीरता से काम करने का निर्देश दिया। उन्होंने सभी निर्माण कार्यों की रिपोर्ट भी समय-समय पर देने को कहा है। बैठक में एमएलसी अरुण पाठक, विधायक सुरेंद्र मैथानी, मंडलायुक्त डॉ. राजशेखर, जिलाधिकारी नेहा शर्मा, संयुक्त पुलिस आयुक्त आनंद प्रकाश तिवारी, केडीए उपाध्यक्ष अरविंद सिंह, सीडीओ डॉ. महेंद्र कुमार सहित सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

करबिगवां आरओबी के लिए तय हुई समय सीमा
लंबे समय से अधूरा पड़ा करबिगवां रेलवे ओवरब्रिज को निर्माण 30 जून तक पूरा करने की अवधि निर्धारित की गई। इस संबंध में विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने निर्माण एजेंसी पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि, अब ज्यादा हो रहा है, इसके लिए समय निर्धारित कर निर्माण पूरा किया जाए। इसी तरह गंगापुल से जाजमऊ व रामादेवी तक के मार्ग को प्राथमिकता के आधार पर जनहित में ठीक कराये जाने के निर्देश दिया।  इसके कैंट पुल के बाकी  कार्य, सर्विस लेन का निर्माण भी जल्दी पूरे करने के लिए सेतु निगम के अधिकारियों को निर्देश दिया। उन्होंने जयपुरिया क्रासिंग पर बनाए जा रहे आरओबी की निर्माण गति तेज करते हुए वहां से बिजली के खंभे हटाने का काम शुरू करने को कहा। 

इन योजनाओं की भी हुई समीक्षा

  • एयरपोर्ट के पास जल निकासी के लिए बनाए जाने नाला निर्माण की स्थिति की जानकारी ली।
  • नगर आयुक्त ने बताया कि 40 लाख के बजट से काम कराया जा रहा है।
  • शहर में जल भराव की समस्या दूर करने को नालों की सफाई समय से पूरा कराने का निर्देश
  • जिन स्थानों पर अभी भी बल्लियों के जरिए बिजली की आपूर्ति हो रही है, वहां खंभे लगाने को कहा
  • नर्वल की सैबसी झील के आसपास के सभी संपर्क मार्गों का चौड़ीकरण कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed