खुशखबरी: 7800 करोड़ से बनेगा रिंग रोड, मंत्री नितिन गडकरी करेंगे शुरुआत, समारोह के लिए चार स्थान चिन्हित
Kanpur News: एनएचएआई 7800 करोड़ रुपये से रिंग रोड का निर्माण करेगा, जिसकी शुरुआत केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी आठ जनवरी को करेंगे। साथ ही,18500 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण भी करेंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) 7800 करोड़ रुपये से रिंग रोड बनवाएगा। निर्माण की शुरुआत आठ जनवरी को सड़क परिवहन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी करेंगे। साथ ही, परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण भी करेंगे।
शहर के चारों तरफ नगर, देहात और उन्नाव जिले में बनने वाले 93 किलोमीटर लंबे छह लेन के रिंग रोड के चार पैकेज में से दो (मंधना-सचेंडी और सचेंडी से रमईपुर तक निर्माण का ठेका राज कंस्ट्रक्शन कंपनी को मिला है। ठेकेदार कंपनी इन दोनों पैकेजों में अर्जित की गई जमीन का समतलीकरण कर रही है। पैकेज-1 में रिंग रोड का बेस बनाने के लिए खोदाई भी की जा रही है।
समारोह के लिए चार स्थान चिन्हित
एनएचएआई ने आठ जनवरी को आ रहे नितिन गडकरी की जनसभा के लिए चार स्थान चिन्हित किए हैं। इनमें निरालानगर स्थित रेलवे मैदान, जूही गोशाला चौराहे के पास स्थित कामर्शियल ग्राउंड, रतनपुर पनकी और सचेंडी शामिल हैं। इनमें से एक स्थान चयन करने के लिए रिपोर्ट डीएम को भेजी गई है।
18500 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण
केंद्रीय मंत्री 18500 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। रिंग रोड की लागत 7800 करोड़ है। 5200 करोड़ से छह लेन किए गए चकेरी - प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग, 3200 करोड़ से हुए जीटी रोड चौड़ीकरण, 2300 करोड़ से बने उन्नाव - रायबरेली राष्ट्रीय राजमार्ग का लोकार्पण करेंगे।