फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Reward of Rs 25 thousand on the mastermind behind disposing of the money

Kanpur News: रकम ठिकाने लगाने के मास्टरमाइंड पर 25 हजार का इनाम

Sat, 02 May 2026 02:20 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
Reward of Rs 25 thousand on the mastermind behind disposing of the money
कानपुर। साइबर ठगी की रकम ठिकाने लगाने वाले मास्टरमाइंड राजबीर सिंह यादव पर 25 हजार का इनाम घोषित हुआ है। पुलिस को उसके असलहा लेकर चलने की सूचना मिली है। कई टीमें उसकी तलाश में लगी हुई हैं। एक टीम ने गिरोह में शामिल संचित गोयल के आगरा स्थित ठिकानों में दबिश दी है। संचित और राजबीर की बैंक कर्मियों से मिलीभगत कर म्यूल अकाउंट खुलवाने में भूमिका सामने आई है।
विज्ञापन

बर्रा इंस्पेक्टर रवींद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि शुभम गौर के साथ ही बर्रा के राज कुमार वर्मा के खाते में ठगी की रकम का ट्रांजेक्शन मिला है। राज कुमार वर्मा के खाते के आधार पर पिछले महीने साइबर ठगी से जुड़े अन्य गिरोह के सदस्य जेल गए हैं। इसमें भी राजबीर सिंह यादव की संलिप्तता खाते खुलवाने में थी। राजबीर पूर्व में फिनो बैंक से लोन कराता था। उसने शुभम गौर को प्रधानमंत्री रोजगार योजना के अंतर्गत लोन दिलाने के नाम पर दस्तावेज जमा कराए थे। इन्हीं दस्तावेजाें के सहारे उसने शुभम गौर के नाम से म्यूल अकाउंट खोल लिया था।
विज्ञापन

आरोपी की जान पहचान कई बैंक अधिकारियों व अन्य स्टाफ से है। उसके पिस्टल लेकर चलने की भी जानकारी हुई है। पूर्व और मौजूदा मामलों की जांच में 250 के आसपास संदिग्ध खातों का पता चला है। इनकी जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

म्यूल खाते खुलवाने और ठगी की रकम ट्रांसफर कराने में शहर के चार बैंक कर्मियों का सीधे तौर पर नाम आया है। कन्नौज, स्वरूपनगर की बैंकों से गिरफ्तारी का पता चलते ही चारों छुट्टी पर चले गए है। बर्रा और साउथ जोन की पुलिस ने चारों के संबंध में बैंक के अधिकारियों को रिपोर्ट दे दी है। उनके संबंध में कुछ डिटेल भी मांगी है। पुलिस ने कुछ दिन पहले किदवईनगर की निजी बैंक से किसी आरोपी के खाते की डिटेल मांगी थी जिस पर बैंक कर्मचारी टालमटोल करता रहा। बैंक मैनेजर से शिकायत के बाद उसने खाते में हुए ट्रांजेक्शन की डिटेल दी। जांच में आरोपी से उस कर्मचारी की संलिप्तता मिली है।
बर्रा इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपियों की जांच के दौरान 11 बोगस फर्मों का पता चला है। यह बिल्डिंग मैटेरियल्स, आयरन ट्रेडिंग कंपनी आदि नाम से खोली गई हैं। इनका इस्तेमाल इनपुट टैक्स क्रेडिट का लाभ उठाने में होने की संभावना है। इनके माध्यम से करंट अकाउंट खोले गए हैं जिनमें एक ही दिन में दो से तीन करोड़ का ट्रांजेक्शन हुआ है। पुलिस की टीमें जांच कर रही हैं।

मास्टरमाइंड राजबीर के खिलाफ 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। उसकी तलाश की जा रही है। कई संदिग्ध बैंक खाते और फर्जी फर्मों की जानकारी हुई है। उनकी जांच कराई जा रही है।
- दीपेंद्रनाथ चौधरी, डीसीपी साउथ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed