फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Rewa Medical College student found crying at Kanpur Central

Kanpur: रेलवे स्टेशन पर रोते मिली रीवा मेडिकल कॉलेज की छात्रा, बोली- कुछ याद नहीं, पता नहीं यहां कैसे आ गई

Fri, 22 Jul 2022 09:14 PM IST
प्रशांत कुमार माई सिटी रिपोर्टर, कानपुर।
माई सिटी रिपोर्टर, कानपुर। Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 22 Jul 2022 09:14 PM IST
सार

आरपीएफ अफसरों ने बताया कि घरवालों को सूचना दे दी गई है। शनिवार की सुबह तक परिजन कानपुर आ जाएंगे। आरपीएफ ने जीआरपी को भी रिपोर्ट दी है।

विज्ञापन
Rewa Medical College student found crying at Kanpur Central
कानपुर सेंट्रल - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

मध्य प्रदेश के रीवा मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस प्रथम वर्ष की 19 वर्षीय छात्रा संजना आर्य शुक्रवार को कानपुर सेंट्रल स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर रोते हुए मिली। आरपीएफ की पूछताछ में उसने बताया कि वह रीवा में बाजार से ऑटो में बैठकर मेडिकल कॉलेज जा रही थी। इसके बाद उसे कुछ याद नहीं है। यह भी नहीं पता कि वह कानपुर कैसे आ गई। मामला संदिग्ध होने पर आरपीएफ ने युवती के घरवालों को सूचना दी है। वह मूलरूप से राजस्थान के सवाई माधवपुर गंगापुर की रहने वाली है। 

विज्ञापन


शुक्रवार दोपहर लगभग सवा दो बजे प्लेटफॉर्म नंबर एक पर सवाई माधवपुर, गंगापुर, राजस्थान की संजना आर्य को रोते हुए आरपीएफ सिपाहियों ने देखा। महिला कांस्टेबल और दरोगा संजना को थाने ले आईं।

विज्ञापन

युवती ने बताया कि बुधवार को वह कॉलेज से बाजार गई थी। ऑटो से वापस मेडिकल कॉलेज, रीवा जा रही थी, तभी कुछ हुआ। उसकी बातचीत भी संदिग्ध लग रही है। वह यह भी बोल रही है कि किसी ने कुछ खिलाया लेकिन उसके साथ कौन था, यह उसे याद नहीं है। हालांकि युवती का सारा सामान और मोबाइल सुरक्षित है। ऐसे में मामला संदिग्ध लग रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed