फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Reverse satabdi record 24 hours late

रिवर्स शताब्दी रिकॉर्ड 24 घंटे लेट

Mon, 19 Jan 2015 02:26 AM IST
Updated Mon, 19 Jan 2015 02:26 AM IST
विज्ञापन
Reverse satabdi record 24 hours late
कोहरे के चलते रिवर्स शताब्दी एक्सप्रेस रिकॉर्ड 24 घंटे लेट रही। शुक्रवार को चलने वाली यह ट्रेन शनिवार को पहुंची तो शनिवार वाली रिवर्स शताब्दी रविवार सुबह 6.30 बजे दिल्ली को रवाना की गई।
विज्ञापन


खास बात यह कि रविवार को रिवर्स शताब्दी नहीं चलती है। वहीं दिल्ली से जानकारी मिली है रिवर्स शताब्दी शाम सात बजे तक स्टेशन नहीं पहुंची थी।
 पिछले एक सप्ताह से लगातार लेटलतीफी के चलते रिवर्स शताब्दी का पूरा शेड्यूल ही बिगड़ गया। यह ट्रेन कानपुर से सुबह 6 बजे चलकर 11:20 बजे नई दिल्ली पहुंचती है और वहां से शाम 3:50 बजे चलकर रात 9 बजे कानपुर पहुंचती है।
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह चलने वाली रिवर्स शताब्दी 16 घंटे बाद रात 10:30 बजे दिल्ली को रवाना हुई और शनिवार दोपहर 12:45 बजे नई दिल्ली पहुंची। इसके बाद नई दिल्ली से शाम 3:40 बजे रवाना हुई और रात 10:45 बजे कानपुर सेंट्रल पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार सुबह 6 बजे वाली रिवर्स शताब्दी न तो नई दिल्ली गई और न ही वहां से कानपुर आई। इससे रिवर्स शताब्दी के यात्रियों को काफी असुविधा हुई। घंटो प्लेटफार्म पर इंतजार करना पड़ा।


630 यात्रियों को देखते हुए रिवर्स शताब्दी को मजबूरन रविवार सुबह 6.30 बजे कानपुर से रवाना किया गया। साथ ही शनिवार को आरक्षण वाले सभी यात्रियों को रवाना किया गया। वहीं, श्रमशक्ति लगातार 12 घंटे से अधिक देर से चल रही है तो सियालदाह, पटना, हावड़ा, रांची राजधानी एक्सप्रेस भी 15-15 घंटे लेट हैं। शनिवार रात 11:45 बजे रवाना हुई श्रमशक्ति रविवार की शाम 7 बजे तक नई दिल्ली स्टेशन नहीं पहुंची । 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed