फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Retired worker lost 2.36 lakhs in Kanpur, cyber thugs said the girl has given her life

Kanpur: रिटायर्ड कर्मी ने 2.36 लाख गंवाए, ठग बोले- युवती ने दे दी है जान...रुपये नहीं दोगे तो दोषी बन जाओगे

Tue, 14 Mar 2023 08:54 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 14 Mar 2023 08:54 PM IST
सार

गुजैनी थाना क्षेत्र में साइबर ठगी का शिकार हुए लोहिया के रिटायर्ड कर्मी में 2.36 लाख रुपये गंवा दिए। ठगों ने उनसे कहा कि पुणे में युवती ने जान दे दी है...रुपये नहीं दोगे, तो दोषी बन जाओगे। ठगी का अहसास होने पर पीड़ित ने पुलिस कमिश्नर से शिकायत की है।

विज्ञापन
Retired worker lost 2.36 lakhs in Kanpur, cyber thugs said the girl has given her life
साइबर ठगी - फोटो : Social Media

विस्तार

कानपुर में लोहिया से रिटायर गुजैनी निवासी अजय कुमार तिवारी से ठगी हो गई। साइबर ठगों ने पुणे में हुई सुसाइड में आरोपी बनाए जाने का भय दिखा उसने 2.36 लाख रुपये ठग लिए। ठगी का अहसास होने पर पीड़ित ने मंगलवार को पुलिस कमिश्नर से गुहार लगाई।

विज्ञापन

इसके बाद उन्होंने संबंधित थाना प्रभारी को एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।अजय कुमार तिवारी लोहिया से रिटायर हैं। उनके मुताबिक तीन मोबाइल नंबरों से उनके पास व्हाट्सकॉल और मैसेज आई। कॉल करने वाले शख्स ने खुद को विक्रम राठौर बताते हुए कहा कि पुणे में एक युवती ने आत्महत्या कर ली है।
विज्ञापन

इसमें अजय को दोषी बनाया जा रहा है। इसके बाद जालसाज ने उनके व्हाट्सएप पर फंदे पर लटकी एक युवती की फोटो समेत कुछ और फोटोग्राफ्स भेजे। साथ ही उसने कहा कि इस मामले से बचना चाहते हो, तो उसके द्वारा भेजे गए केनरा बैंक के खाते में चार लाख रुपये जमा करा दो।

विज्ञापन
विज्ञापन

झांसे में आए अजय ने दो बार में 2.36 लाख रुपये जमा कर दिए। इस बीच दो दिन पहले दोबारा एक  अनजान नंबर से वीडियो कॉल आई। उसे रिसीव करते ही दूसरी ओर से न्यूड वीडियो चलने लगा। अगले दिन एक शख्स ने उन्हें कॉल कर रुपये की मांग की।

उनके इनकार पर सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। ठगी का अहसास होने पर उन्होंने पुलिस कमिश्नर से शिकायत की है। पीड़ित का कहना था कि  वह इन लोगों से कभी मिले नहीं न ही जानते हैं। कुछ दिन पूर्व उन्हें हनीट्रैप में भी फंसाने का प्रयास किया गया था।

मामला संज्ञान में आया है। गुजैनी थाने को मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। साइबर टीम को भी निर्देश दिए गए हैं।  -बीपी जोगदंड, पुलिस कमिश्नर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed