फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Retired soldier defrauded of 58.60 lakh on the pretext of securing a petrol pump

Kanpur News: पेट्रोल पंप दिलाने के नाम पर रिटायर्ड फौजी से 58.60 लाख की ठगी

Sun, 11 Oct 2026 02:41 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
Retired soldier defrauded of 58.60 lakh on the pretext of securing a petrol pump
कानपुर। इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन में अकाउंट हेड बताकर पेट्रोल पंप आवंटित कराने का झांसा देकर जालसाज ने सेवानिवृत्त फौजी से 58.60 लाख रुपये ठग लिए। आरोपी की ओर से व्हाट्सएप पर भेजे गए दस्तावेज जांच में कूटरचित निकले। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

गोविंदनगर की चरण सिंह कॉलोनी निवासी सेवानिवृत्त फौजी मनोरथ प्रसाद ध्यानी ने बताया कि बड़े भाई की बरसी में शामिल होने वह महाराष्ट्र के नागपुर स्थित बूटीबोरी गए थे। वहां उनकी मुलाकात भतीजे अमन ध्यानी के मित्र कुनाल प्रदीप सिंह चंदेल से हुई। पारिवारिक परिचय के कारण कुनाल का उनके घर आना-जाना था। आरोप है कि कुनाल ने आसानी से पेट्रोल पंप आवंटित कराने का भरोसा दिया। पत्नी के नाम पर पेट्रोल पंप लेने की इच्छा जताने पर उसने पंजीकरण, लाइसेंस और विभागीय लेनदेन के नाम पर रकम मांगनी शुरू कर दी।
विज्ञापन

पीड़ित के मुताबिक, जून 2022 से जुलाई 2023 के बीच उन्होंने अपने और एक परिचित के बैंक खाते से आरोपी के खाते में 50,16,800 रुपये ट्रांसफर किए। अप्रैल 2024 में कानपुर आए कुनाल ने परेड स्थित होटल में उनसे 8,43,200 रुपये नकद भी लिए। इस तरह कुल 58,60,000 रुपये की ठगी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पेट्रोल पंप के लिए रकम जुटाने के उद्देश्य से पीड़ित ने जुलाई 2023 में एसबीआई की फजलगंज औद्योगिक क्षेत्र शाखा से 12 लाख रुपये का पर्सनल लोन लिया था, जिसकी 23,150 रुपये की मासिक किस्त उनकी पेंशन से कट रही है। रकम डूबने से परिवार की आर्थिक स्थिति बिगड़ने पर उन्होंने पुलिस आयुक्त से गुहार लगाई।

फजलगंज इंस्पेक्टर धनंजय पांडेय ने बताया कि कुनाल प्रदीप सिंह चंदेल, प्रदीप चंदेल, मीना, मधु और संजना चंदेल उर्फ चारू के खिलाफ धोखाधड़ी और कूटरचित दस्तावेजों के इस्तेमाल की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। सभी आरोपी आपस में रिश्तेदार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed