{"_id":"5b35e8844f1c1b2b428b751c","slug":"retired-dig-house-got-ruckus","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहू के पक्ष में के खड़े हुए वकील और कई महिला संगठन,रिटायर्ड डीआईजी के घर जमकर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहू के पक्ष में के खड़े हुए वकील और कई महिला संगठन,रिटायर्ड डीआईजी के घर जमकर हंगामा
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Fri, 29 Jun 2018 02:29 PM IST
विज्ञापन
डेमाे पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घरेलु विवाद के चलते कानपुर के पनकी में रिटायर्ड डीआईजी के घर गुरुवार को एक संगठन से जुड़ी महिलाओं ने कुछ वकीलों के साथ मिलकर हंगामा कर दिया। उनका आरोप है कि रिटायर्ड डीआईजी अपनी बहू को घर से निकालना चाहते हैं।
विज्ञापन
वहीं रिटायर्ड डीआईजी का कहना है कि बहू उनके बेटे से अलग रहती है और उनके घर पर कब्जा करना चाहती है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब हंगामा कर रही महिलाओं को समझाने का प्रयास किया तो वह पुलिस से भिड़ गईं। वकीलों की पुलिस से तीखी झड़प भी हुई। मामला गर्माता देख पुलिस दोनों पक्षों को पनकी थाने ले आई। यहां देर रात तक समझौते को लेकर बातचीत चलती रही। सीओ राजेश कुमार पांडे ने बताया कि बहू के पक्ष में कुछ महिलाओं और वकीलों ने मकान का ताला तोड़कर घर में घुसने की कोशिश की थी। पुलिस ने पहुंचकर उन्हें ऐेसा करने से रोक दिया था। मामले में समझौता के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन