फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Republic Day celebration Auto driver attended as a special guest told DM I am very happy got a lot of respect

गणतंत्र दिवस समारोह: विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुआ ऑटो चालक, DM से कहा- बेहद खुश हूं...बहुत सम्मान मिला

Sun, 26 Jan 2025 10:38 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 26 Jan 2025 10:38 AM IST
सार

Kanpur News: कलेक्ट्रेट में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में ऑटो चालक राकेश कुमार शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने डीएम जितेंद्र सिंह से खास बातचीत भी की।

विज्ञापन
Republic Day celebration Auto driver attended as a special guest told DM I am very happy got a lot of respect
डीएम से बात करता ऑटो चालक - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर कलेक्ट्रेट में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में ऑटो चालक राकेश कुमार शामिल हुए। इस दौरान उन्हें डीएम जितेंद्र सिंह के साथ बैठाया गया। इस दौरान राकेश ने डीएम से कहा कि मुझे बेहद खुशी हो रही है…मैंने सपने भी कभी नहीं सोचा था। आपसे मुझे बहुत सम्मान मिला है, मैं बहुत-बहुत आभारी हूं।

विज्ञापन

वहीं, डीएम ने ऑटो चालक से कहा कि गणतंत्र का मतलब है कि प्रशासन जनता के लिए काम करे। कई बार आवेश में कुछ गलतियां हों जाती हैं, हालांकि ऐसा होना नहीं चाहिए। बता दें कि ट्रैफिक प्रभारी ने ऑटो चालक को अपमानित किया। इसकी शिकायत ऑटो चालक ने जनता दर्शन में की थी। इस पर डीएम ने ऑटो चालक को गणतंत्र दिवस समारोह पर विशिष्ट अतिथि बना दिया था।

विज्ञापन

ये था पूरा मामला
कानपुर कलक्ट्रेट में आयोजित जनता दर्शन में एक ऑटो चालक ने जिलाधिकारी जितेंद्र सिंह से 26 जनवरी को इच्छा मृत्यु की अनुमति देने की बात कही, तो वे हतप्रभ हो गए थे। डीएम ने कारण पूछा, तो ऑटो चालक ने बताया कि ट्रैफिक प्रभारी ने बिना वजह उन्हें मारा और अपमानित किया है। इस पर डीएम ने पुलिस कमिश्नर को मामले की जांच करने के आदेश दिए थे।

गणतंत्र दिवस पर बतौर विशिष्ट अतिथि आमंत्रित किया
साथ ही, ऑटो चालक को गणतंत्र दिवस पर होने वाले कार्यक्रम में बतौर विशिष्ट अतिथि आमंत्रित करते हुए सम्मानित करने की बात कही थी। नौबस्ता क्षेत्र के हनुमंत विहार के रहने वाले ऑटो चालक राकेश कुमार सोनी ने डीएम को बताया कि 30 दिसंबर को नौबस्ता चौराहा से बारादेवी की तरफ से ऑटो लेकर जा रहा था। तभी नौबस्ता चौराहा पर कुछ ई-रिक्शा चालक सवारी भरने के चक्कर में खड़े थे।

विज्ञापन

मुझे जोर से डंडा मारा था
उनके पीछे मेरा ऑटो था। मैंने कई बार हॉर्न दिया, पर चालकों ने ई-रिक्शा नहीं हटाए। इसी बीच यातायात प्रभारी ईश्वर सिंह आए और उन्होंने मुझे जोर से डंडा मारा। ऑटो के पर्दे फाड़ दिए। ऑटो चालक ने कहा कि हमने आगे ई-रिक्शा खड़े होने की बात कही, तो उन्होंने गाली-गलौज की। मोबाइल से फोटो खींची और धमकी दी। मैंने ट्रैफिक पुलिस कंट्रोल रूम में शिकायत की पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।

चालक को समझाकर सम्मानित करने की बात कही थी
इसलिए मुझे 26 जनवरी को फूलबाग में गांधी प्रतिमा के पास इच्छा मृत्यु की अनुमति दें। यह बात सुनकर डीएम ने चालक को समझाकर सम्मानित करने की बात कही। जिलाधिकारी ने मौके पर ही चालक से इच्छा मृत्यु का कार्यक्रम निरस्त करने का पत्र लिखवाया था। साथ ही चालक को 26 जनवरी को कलक्ट्रेट में झंडारोहण के लिए सुबह आठ बजे आमंत्रित किया था। यह आमंत्रण पत्र एसीएम चार ने चालक को उसके घर पर भेजा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed