फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Republic Day

गणतंत्र दिवस पर शान से फहराया राष्ट्रीय ध्वज

Thu, 28 Jan 2021 01:50 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jan 2021 01:50 AM IST
विज्ञापन
Republic Day
कानपुर देहात। जिले के अलग अलग जगहों पर देश के 72वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। कलक्ट्रेट में डीएम डॉ. दिनेश चंद्र व विकास भवन में सीडीओ सौम्या पांडेय ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। माती पुलिस लाइन में परेड आयोजित की गई। मुख्य अतिथि इलेक्ट्रानिक एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अजीत सिंह पाल ने तिरंगा फहराया। न्होंने परेड का निरीक्षण किया। कचहरी में जिला जज साधनी रानी ठाकुर ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया।
विज्ञापन

माती पुलिस लाइन में आयोजित समारोह में पुलिस कर्मियों ने सुरक्षा व्यवस्था की झांकी प्रस्तुत की। इसमें यूपी 112, मोटर साइकिल दस्ता, दमकल, सिविल डिफेंस के प्लाटून, एसओजी प्लाटून, सर्विलांस मोबाइल दस्ता, नारी सुरक्षा बल मोबाइल दस्ता, एनसीसी कैडेट्स की टोलियों ने शिरकत की। परेड की कमान सीओ संदीप सिंह ने निभाई। यहां जिला जज साधन रानी ठाकुर, डीएम डॉ. दिनेश चंद्र, एसपी केशव कुमार चौधरी रहे। स्कूली बच्चों ने तिरंगा लेकर मानव पिरामिड बनाकर वाहवाही पाई। रिक्रूट जवानों ने देश भक्ति के गीतों पर अभिनय कर मन मोहा। डीएम ने स्कूली बच्चों के साथ शीर्षासन किया। असाधारण एवं उल्लेखनीय कार्य पर दरोगा रामशंकर चौधरी, मुख्य आरक्षी चालक नत्थूराम यादव, मीरा कुमारी एवं संध्या देवी को पुलिस महानिदेशक का प्रशंसा चिह्न देकर सम्मानित किया गया। माती जेल के मुख्य द्वार पर जेल अधीक्षक अरुण प्रताप सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। चित्रकला व निबंध प्रतियोगिता हुई। प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाले बंदियों को जेल अधीक्षक ने पुरस्कृत किया। जेल बॉर्डन प्रबल प्रताप सिंह को महानिरीक्षक कारागार के प्रशस्ति पत्र व प्रशंसा चिंह से सम्मानित किया गया। जेल अधीक्षक ने कोरोना ड्यूटी पर तैनात रहे डॉ. पुनीत पांडेय, डॉ. आलोक शाक्य, फार्मासिस्ट प्रदीप कबीर व डिप्टी जेलर मिथिलेश सिंह, जेल वार्डन सूरज सिंह चौहान को कोरोना वॉरियर्स के तौर पर प्रशस्ति पत्र दिया। यहां जेलर कुश कुमार सिंह, डिप्टी जेलर कुंवर रणंजय सिंह, राजेश कुमार राय, मिथिलेश सिंह, बाबू पृथ्वी पाल सिंह, शैलेश कुमार अवस्थी आदि रहे
विज्ञापन

प्रभात फेरी निकली, सेनानियों के परिजन सम्मानित
कानपुर देहात। जिले के सभी सरकारी, गैर सरकारी कार्यालयों और शैक्षिक संस्थाओं में तिरंगा फहराया गया। सुबह देशगान के साथ स्कूली बच्चों ने प्रभात फेरी निकाली। कलक्ट्रेट में डीएम डॉ. दिनेश चंद्र ने स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों को शॉल व फूल देकर सम्मानित किया। कलक्ट्रेट परिसर में पौधा भी लगाया। एडीएम प्रशासन पंकज वर्मा, एडीएम वित्त एवं राजस्व राजस्व साहब लाल, वरिष्ठ कोषाधिकारी केके पांडेय, जिला आबकारी अधिकारी जितेंद्र सिंह, पीओ डूडा हर्ष अरविंद, जिला प्रोबेशन अधिकारी अभिषेक पांडेय, नाजिर जगदीश यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीर नारियों का किया सम्मान
कानपुर देहात। पूर्व सैनिक सामाजिक सेवा समिति ने शुक्ल तालाब परिसर में शहीद स्मारक पर तिरंगा फहराया। वीर नारियों मीना पाल, रेखा, प्रतिभा, रोशनी, सुधा, माया, कमला, सरिता, शुकंतला, सुशीला, पुष्पलता, कुसमा, राजकुमारी को उपहार देकर सम्मानित किया। यहां संस्था के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह कुशवाहा, महेश यादव, रघुराज सिंह, सत्यभूषण, सांवल सिंह, सुरेश चंद्र आदि रहे।

सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करती छात्राएं।

सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करती छात्राएं।- फोटो : AKBARPUR

रनियां में गणतंत्र दिवस पर युवा नेता अभिषेक सिंह की अगुवाई प्रभात फेरी निकालते युवा।

रनियां में गणतंत्र दिवस पर युवा नेता अभिषेक सिंह की अगुवाई प्रभात फेरी निकालते युवा।- फोटो : AKBARPUR

पुलिस लाइन में परेड की सलामी लेते राज्य मंत्री अजीत सिंह पाल मौजूद एसपी केशव कुमार चौधरी।

पुलिस लाइन में परेड की सलामी लेते राज्य मंत्री अजीत सिंह पाल मौजूद एसपी केशव कुमार चौधरी।- फोटो : AKBARPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed