फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Reports on 5 nominated and 70-80 unknown people in stone pelting

पथराव में 5 नामजद व 70-80 अज्ञात लोगों पर रिपोर्ट दर्ज

Sun, 27 Sep 2020 01:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2020 01:24 AM IST
विज्ञापन
Reports on 5 nominated and 70-80 unknown people in stone pelting
घाटमपुर (कानपुर)। शुक्रवार को मजदूर की मौत पर मुआवजे की मांग को लेकर हाईवे पर जाम लगाए ग्रामीणों पर जब पुलिस ने बल प्रयोग किया तो आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस पर पथराव कर एसडीएम की गाड़ी के शीशे तोड़ दिए थे। पुलिस ने इस मामले में पांच नामजद लोगों के अलावा 70-80 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव वीरपुर के सामने 18 सितंबर को निर्माणाधीन गेस्ट हाउस में काम करते समय मजदूर लखपति पुत्र राम आसरे पाल निवासी ग्राम जगन्नाथपुर एचटी लाइन की चपेट में आकर झुलस गया था, गुरुवार को हैलट में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचा तो ग्रामीणों व परिजनों ने कानपुर-कबरई राजमार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया था। सूचना पर एसडीएम अरुण कुमार व सीओ रवि कुमार कई थानों की फोर्स के साथ पहुंचे। गेस्ट हाउस मालिक से 10 लाख का मुआवजा दिलाए जाने की मांग पर अड़े ग्रामीणों ने जब जाम नहीं हटाया तो पुलिस ने बल प्रयोग कर दिया।
विज्ञापन

जिससे आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। जिसमे एसडीएम की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई थी। फिर बाद में अधिकारियों के समझाने पर परिजन माने और जाम खोला। ग्रामीणों का आक्रोश देखकर बिधनू, साढ़ और सजेती थाने की फोर्स को बुलाना पड़ा था। शनिवार को कस्बा चौकी के उप निरीक्षक उमा सिंह की तरफ से रमेश, सूरजपाल, संतोष, शरमा व गंगा सागर निवासीगण जगन्नाथपुर और 70-80 अज्ञात लोगों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने तथा एसडीएम की गाड़ी व थाने की जेब्रा मोबाइल बाइक को क्षतिग्रस्त करने समेत अन्य संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed