{"_id":"61a91e3b8e6b394d332527d0","slug":"report-on-zuckerberg-there-was-an-order-to-file-a-report-in-the-name-of-unknown","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जुकरबर्ग पर रिपोर्ट: विवेचक पर गिर सकती है गाज, अज्ञात के नाम रिपोर्ट दर्ज कराने का हुआ था आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जुकरबर्ग पर रिपोर्ट: विवेचक पर गिर सकती है गाज, अज्ञात के नाम रिपोर्ट दर्ज कराने का हुआ था आदेश
Fri, 03 Dec 2021 01:10 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 03 Dec 2021 01:10 AM IST
सार
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने, कार्टून बनाकर फेसबुक पेज पर बुआ-बबुआ पोस्ट करने के मामले में एक रिपोर्ट ठठिया थाने में दर्ज कराई गई थी।
विज्ञापन
मार्क जुकरबर्ग
- फोटो : गूगल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फेसबुक के मालिक मार्क जुकरबर्ग समेत 49 लोगों पर दर्ज की गई रिपोर्ट के मामले में अब विवेचक पर गाज गिर सकती है। सामने आया कि न्यायिक अधिकारी ने अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश दिया था। फिलहाल एसपी ने मामले की जांच करने की बात कही है।
जिले के ठठिया थाना में सोमवार को सरहटी गांव निवासी अधिवक्ता व सपा नेता अमित कुमार यादव ने कोर्ट के एक न्यायिक अधिकारी का आदेश दर्शाकर फेसबुक के मालिक मार्क जुकरबर्ग सहित बुआ और बबुआ पेज चलाने वाले 49 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
मामला को तूल पकड़ा देख ठठिया थाना प्रभारी प्रयाग नारायण बाजपेई ने दूसरे दिन ही मार्क जुकरबर्ग का नाम विवेचना से निकाल दिया था। गुरुवार को इस मामले ने नया मोड़ तब ले लिया जब न्यायिक अधिकारी की ओर से अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश की चर्चा होने लगी।
विज्ञापन
इससे अब ठठिया थाना प्रभारी पर सवाल उठ रहे हैं कि आखिरकार नामजद रिपोर्ट का आदेश नहीं था तो नामजद रिपोर्ट कैसे हुई। एसपी प्रशांत वर्मा ने बताया कि मार्क जुकरबर्ग का नाम विवेचना से हटा दिया गया है। मामले की जांच कराई जाएगी।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने, कार्टून बनाकर फेसबुक पेज पर बुआ-बबुआ पोस्ट करने के मामले में एक रिपोर्ट ठठिया थाने में दर्ज कराई गई थी। इसमें फेसबुक के मालिक मार्क जुकरबर्ग और 49 अन्य को आरोपी बनाया गया था।
कोर्ट के आदेश पर यह रिपोर्ट लिखी गई थी। ठठिया क्षेत्र के सराहटी गांव निवासी अमित कुमार ने बताया कि फेसबुक पर एक पेज बुआ-बबुआ नाम से चल रहा है। अमित का कहना है कि इस पेज में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सपा के बारे में अभद्र टिप्पणी और कार्टून के जरिए छवि धूमिल करने की कोशिश की जाती है।
पिछले दिनों फिर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की फोटो का कार्टून बनाकर अभद्रता करते हुए कुछ लोगों ने पोस्ट किया था। कार्टून पोस्ट करने वाले लोगों के खिलाफ ठठिया थाने में तहरीर दी थी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। कोर्ट के आदेश पर सोमवार को फेसबुक के मालिक मार्क जुकरबर्ग समेत 49 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया। यह 49 लोग वह हैं जिन्होंने पेज को लाइक, शेयर व कमेंट किया।