फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Report on nine including pradhan and former pradhan, fighting in the enmity of panchayat elections

पंचायत चुनाव की रंजिश में मारपीट, प्रधान व पूर्व प्रधान समेत नौ पर रिपोर्ट

Tue, 07 Dec 2021 01:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Dec 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
Report on nine including pradhan and former pradhan, fighting in the enmity of panchayat elections
डेरापुर। थाना क्षेत्र के उमरी बुजुर्ग गांव में प्रधान के चुनाव की खुन्नस को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। जिसमें दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर मौजूदा व पूर्व प्रधान समेत नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन

उमरी बुजुर्ग गांव के देवेंद्र व अंकित ने पंचायत चुनाव में प्रधान पद के लिए दावेदारी की थी। जिसमें देवेंद्र चुनाव जीत गए। तभी से दोनों पक्षों की खुन्नस हो गई। रविवार को देर शाम अंकित, उसके पिता पूर्व प्रधान अजय, अरविंद साथियों के साथ विजय की परचून दुकान पर बैठे थे। तभी ग्राम प्रधान देवेंद्र के पिता राजेंद्र वहां से निकले।
विज्ञापन

उनका आरोप है कि अजय के पक्ष के लोगों ने उनसे गालीगलौज की। विरोध करने पर अजय, उसका बेटा अंकित, दिनेश, दुकानदार विजय व अरविंद ने उन्हें पीट दिया। शोर सुनकर उसका बेटा पिंटू व देवेंद्र बचाने पहुंचे, तो सभी ने पिंटू पर कुल्हाड़ी से हमला कर घायल कर दिया। वहीं अंकित पक्ष के योगेंद्र का आरोप है कि वह अपने दरवाजे बैठा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दौरान प्रधान देवेंद्र, उनका भाई पिंटू, पिता राजेंद्र व अंकित आए और गालीगलौज करने लगे। विरोध करने पर मारपीट कर उसे घायल कर दिया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ घटना की तहरीर दी।

थाना प्रभारी अखिलेश जायसवाल ने बताया कि राजेंद्र की तहरीर पर पूर्व प्रधान अजय, उसके बेटे अंकित, अरविंद, विजय व दिनेश सहित पांच के खिलाफ तथा दूसरे पक्ष के योगेंद्र की तहरीर पर प्रधान देवेंद्र, भाई पिंटू, पिता राजेंद्र व अंकित सहित चार लोगों के खिलाफ मारपीट, धमकी देने व गालीगलौज के आरोपों में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
पिंटू व योगेंद्र को चिकित्सीय परीक्षण के लिए सीएचसी भेजा गया है। पूर्व प्रधान पक्ष पक्ष के एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed