फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Report on landlord for not giving information about outsiders

बाहरी लोगों की सूचना न देने पर मकान मालिक पर रिपोर्ट, अकबरपुर में रुके थे जम्मू-मुरादाबाद के 12 युवक

Sun, 05 Apr 2020 12:04 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 05 Apr 2020 12:04 AM IST
विज्ञापन
Report on landlord for not giving information about outsiders
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
कानपुर देहात के अकबरपुर कस्बे में शुक्रवार शाम को एक मकान में जम्मू व मुरादाबाद के 12 युवक मिले थे। थर्मल जांच व सैनिटाइजेशन के साथ सभी को होम क्वारंटीन किया गया था। रुके युवकों की सूचना न देने पर शनिवार को पुलिस ने मकान मालिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


एसडीएम सदर आनंद कुमार सिंह ने शुक्रवार को सूचना मिलने पर स्वास्थ्य टीम के साथ एक घर में रुके जम्मू के नौ व मुरादाबाद के तीन युवकों के स्वास्थ्य की जांच कराई थी। हालांकि इन युवकों में कोरोना के लक्षण नहीं मिले। एहतियातन सभी को सैनिटाइज कराने के बाद होम क्वारंटीन किया गया है।
विज्ञापन


एसडीएम ने बताया कि यह युवक गुजरात के सुशील के अंडर में सेल्स ट्रेनी हैं। सुशील से शनिवार को भी पूछताछ की गई। मकान मालिक ने रुके युवकों की सूचना नहीं दी थी। चौकी इंचार्ज अनुराग पांडेय ने बताया कि जम्मू व मुरादाबाद के युवकों की सूचना न देने पर मकान मालिक अयोध्यानगर, अकबरपुर निवासी रामशंकर द्विवेदी पर लॉकडाउन उल्लंघन में रिपोर्ट दर्ज की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed