फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Report on five nominated and 55 unknown in Makanpur Bawal

मकनपुर बवाल में पांच नामजद और 55 अज्ञात पर रिपोर्ट

Sun, 20 Sep 2020 01:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2020 01:36 AM IST
विज्ञापन
Report on five nominated and 55 unknown in Makanpur Bawal
मकनपुर में दुकानें तो खुलीं पर सड़कों पर रहा सन्नाटा - फोटो : DEHAT
बिल्हौर (कानपुर)। सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट के बाद मकनपुर में शुक्रवार को हुए विवाद के 24 घंटे बाद पूरे इलाके में पुलिस और पीएसी लगातार गश्त करती रही। बवाल में पुलिस ने पांच नामजद और 55 अज्ञात लोगों के विरुद्घ रिपोर्ट दर्र्ज की है। वहीं आपत्तिजनक पोस्ट वायरल करने वाले युवक को जेल भेज दिया गया। वहीं उन्मादी भीड़ का शिकार हुए हलपुरा के युवक लवकुश की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन

ज्ञात हो कि मकनपुर-इलियासपुर गांव निवासी आलोक गुप्ता ने गुरुवार देर रात सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट वायरल कर दी थी, जिसके बाद भड़के एक पक्ष के उपद्रवियों की भीड़ ने पुलिस चौकी में पहुंचकर पहले नारेबाजी कर पुलिस अफसरों को तहरीर दी। फिर वापसी के दौरान आरोपी आलोक गुप्ता के घर में पांच दर्जन से अधिक लोगों ने धावा बोल दिया था। मौके पर मौजूद कोतवाली के एक दरोगा व चौकी के सिपाहियों ने समझाने का प्रयास भी किया पर भीड़ ने आरोपी के घर पर हमला कर पथराव व तोड़फोड़ कर दी। जिससे ईंट-गुम्मे चलने से नीलम, सुरेश, छोटे के हाथ और पैरों पर चोटें आईं।
विज्ञापन

भीड़ द्वारा आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले की गिरफ्तारी की मांग को देखते हुए आनन-फानन में कई पुलिस थानों की फोर्स मौके पर पहुंची और मारपीट में घायल आरोपी आलोक को हिरासत में ले लिया। उप निरीक्षक चंद्रप्रकाश तिवारी ने बताया कि मकनपुर निवासी मोहम्मद फैजी की ओर से आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले आलोक गुप्ता के विरुद्घ रिपोर्ट कर जेल भेजा गया है जबकि कोतवाली पुलिस ने आरोपी आलोक गुप्ता के घर ईंट-गुम्मा चलाने वाले मकनपुर निवासी पासा जाफरी, अख्तर, राजा जाफरी, फजरुल हुसैन, छोटे चांद को नामजद कर 55 अज्ञात लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। उधर इंस्पेक्टर संतोष अवस्थी ने बताया कि शुक्रवार को हुई घटना के बाद मकनपुर को सात जोन में बांटकर फोर्स को तैनात किया गया है। हर आने जाने वाले पर नजर रखी जा रही है। इसके साथ ही पुलिस और पीएसी के जवान आम लोगों को सुरक्षा का अहसास दिलाने को पैदल मार्च भी कर रहे हैं।

आरोपी के इसी घर में हुई थी तोड़फोड़ व पथराव

आरोपी के इसी घर में हुई थी तोड़फोड़ व पथराव- फोटो : DEHAT

आरोपी के घर में हुई तोड़फोड़ का आकलन करते राजस्व निरीक्षक व लेखपाल

आरोपी के घर में हुई तोड़फोड़ का आकलन करते राजस्व निरीक्षक व लेखपाल- फोटो : DEHAT

मोबाइल पकड़े आरोपी आलोक गुप्ता

मोबाइल पकड़े आरोपी आलोक गुप्ता - फोटो : DEHAT

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed