फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Report on five including contractor in a fight with BJP leader in Farrukhabad

Farrukhabad News: भाजपा नेता से मारपीट में ठेकेदार सहित पांच पर रिपोर्ट, ऑनलाइन भुगतान को लेकर हुआ था विवाद

Sun, 01 Jan 2023 06:58 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 01 Jan 2023 06:58 PM IST
सार

शमसाबाद थाना क्षेत्र में ऑनलाइन भुगतान को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। भाजपा नेता की तहरीर पर पुलिस ने शराब ठेकेदार सहित पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।

विज्ञापन
Report on five including contractor in a fight with BJP leader in Farrukhabad
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फर्रुखाबाद जिले के शमसाबाद क्षेत्र में भाजपा नेता से मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस बैकफुट पर आ गई। पुलिस ने भाजपा नेता की तहरीर पर शराब ठेकेदार सहित पांच लोगों के खिलाफ लूट व जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कर लिया।

विज्ञापन

अमृतपुर थाना क्षेत्र के गांव फकरपुर निवासी भाजपा नेता मनोज मिश्रा 30 दिसंबर को शमसाबाद काम से आए थे। लगभग सात बजे वह कस्बे की अंग्रेजी शराब की दुकान पर गांव कुम्हरौर निवासी कौशलेंद्र परमार के साथ शराब लेने के लिए गए थे।
विज्ञापन

वहां ऑनलाइन भुगतान को लेकर मनोज की सेल्समैन व शराब ठेकेदार से कहासुनी हो गई। सेल्समैन व ठेकेदार सहित तीन अज्ञात लोगों ने मनोज व कौशलेंद्र के साथ लात घूसों से मारपीट कर दी। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने भाजपा नेता व उनके साथी के खिलाफ ही कार्रवाई कर कार का चालान कर दिया था। शनिवार को भाजपा नेताओं ने थाने जाकर विरोध जताया। मामला बिगड़ता देखकर पुलिस बैकफुट पर आ गई। सीओ कायमगंज सोहराब आलम ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस ने मनोज की तहरीर पर शराब ठेकेदार मनोज यादव, गांव मुरैठी निवासी सेल्समैन हरेंद्र और तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ जानलेवा फायरिंग कर मारपीट व सोने की चेन व पांच हजार रुपये की नगदी लूटने का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed