फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Report on alleged BJP leader, Case of threatening DCP, reward amount of Rs 1 lakh on Ajay Thakur

कथित भाजपा नेता पर रिपोर्ट: डीसीपी को धमकी व अपराधियों को शरण देने का मामला, अजय ठाकुर पर इनाम राशि हुई एक लाख

Sat, 17 Feb 2024 11:46 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 17 Feb 2024 11:46 AM IST
सार

Kanpur News: हनुमंत विहार गल्लामंडी दीन दयाल पुरम निवासी गजेंद्र सिंह ने पुलिस कमिश्नर अखिल कुमार के सीयूजी नंबर पर फोन किया। पीआरओ ने फोन उठाया और पुलिस कमिश्नर के मीटिंग में होने की बात कही। इस पर गजेंद्र भड़क उठा और कार्यालय में चढ़ाई करने की धमकी दी।

विज्ञापन
Report on alleged BJP leader, Case of threatening DCP, reward amount of Rs 1 lakh on Ajay Thakur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर में बर्रा थाने के हिस्ट्रीशीटर अजय ठाकुर व उसके गुर्गे अभय भदौरिया के समर्थन में पुलिस कमिश्नर के पीआरओ और डीसीपी साउथ को फोन कर लाव लश्कर के साथ चढ़ाई करने की धमकी देने वाले कथित बीजेपी नेता पर बर्रा थाने में धमकी और अपराधियों को शरण देने के मामले में शुक्रवार को रिपोर्ट दर्ज हो गई। पुलिस दबिश देने उसके घर पहुंची, तो वह बाइक लेकर फरार हो गया।

विज्ञापन

इधर, पुलिस कमिश्नर के आदेश पर फरार चल रहे हिस्ट्रीशीटर अजय ठाकुर पर 50 हजार से बढ़ाकर एक लाख रुपये इनाम घोषित कर दिया गया है। बर्रा थाना क्षेत्र के जरौली में 28 जनवरी को अपना दल (एस) की रैली पर पथराव, वाहनों को क्षतिग्रस्त कर चार को घायल करने के मामले में हिस्ट्रीशीटर अजय ठाकुर व उसके गुर्गे शिवांग ठाकुर, अभय भदौरिया, आकाश द्विवेदी, साहिल सोनकर उर्फ शेरा व गौतम मोगा पर हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज हुई थी।

विज्ञापन

ये सभी फरार हो गए। पुलिस ने दबिश दी तो बुधवार रात खुद को बीजेपी नेता व अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा का राष्ट्रीय मंत्री बताने वाले हनुमंत विहार गल्लामंडी दीन दयाल पुरम निवासी गजेंद्र सिंह ने पुलिस कमिश्नर अखिल कुमार के सीयूजी नंबर पर फोन किया। पीआरओ ने फोन उठाया और पुलिस कमिश्नर के मीटिंग में होने की बात कही। इस पर गजेंद्र भड़क उठा और कार्यालय में चढ़ाई करने की धमकी दी।

इस पर पीआरओ ने डीसीपी साउथ का नंबर दे दिया। इसके बाद डीसीपी साउथ रविंद्र कुमार को फोन मिलाकर अभद्रता करने लगा। हिस्ट्रीशीटर अजय ठाकुर व उसके गुर्गे अभय भदौरिया को बेगुनाह बताते हुए फर्जी मुकदमे में फंसाने की बात कही। इसके बाद अभद्र भाषा में बातचीत करते हुए लाव लश्कर के साथ कार्यालय में चढ़ाई करने की धमकी दी। बातचीत के तीन ऑडियो सोशल मीडिया में वायरल हुए।

विज्ञापन

वायरल ऑडियो को संज्ञान में लेकर शुक्रवार को एडिशनल पुलिस कमिश्नर हरीश चंदर ने गजेंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए। बर्रा चौकी इंचार्ज शैलेंद्र सिंह की तहरीर पर मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस उसके घर दबिश देने पहुंची तो कथित नेता बाइक लेकर पीछे के रास्ते से भाग निकला। इंस्पेक्टर दिनेश सिंह बिष्ट ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर दबिश दी गई थी। आरोपी फरार हो गया है। अब कथित नेता की गिरफ्तारी के लिए सर्विलांस की मदद ली जा रही है। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होगा।

अजय ठाकुर पर दर्ज हैं 25 से ज्यादा मुकदमे
अपना दल एस की रैली में हमले के बाद फरार चल रहे हिस्ट्रीशीटर अजय ठाकुर पर पुलिस कमिश्नर अखिल कुमार के आदेश के बाद इनामी राशि 50 हजार से बढ़ाकर एक लाख रुपये कर दी गई है। गैंगस्टर अजय ठाकुर के खिलाफ बर्रा, किदवई नगर, नौबस्ता समेत कई थानों में हत्या का प्रयास, रंगदारी, लूट, बलात्कार समेत 25 से अधिक मुकदमे दर्ज है। यह 20 दिन से फरार चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed