{"_id":"5fb2a82ca8deab1c9a03aa2c","slug":"report-on-63-in-stoning-and-firing","type":"story","status":"publish","title_hn":"इटावा: हाईवे जाम कर पथराव व फायरिंग में 63 पर रिपोर्ट, ये है पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इटावा: हाईवे जाम कर पथराव व फायरिंग में 63 पर रिपोर्ट, ये है पूरा मामला
Mon, 16 Nov 2020 10:02 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 16 Nov 2020 10:02 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
इटावा जिले के बसरेहर में दीपावली पर्व से ठीक एक दिन पहले बसरेहर थाना क्षेत्र के ग्राम अमृतपुरा में रास्ते के विवाद को लेकर बरेली हाईवे को जाम कर पथराव और फायरिंग के मामले में 13 नामजद व 50 अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
अमृतपुरा में दीपावली से एक दिन पहले शुक्रवार की शाम लगभग पांच बजे रास्ते को लेकर बवाल हो गया था। थाने के हल्का नंबर तीन के इंचार्ज एसआई अवनीश कुमार ने महिलाओं सहित 63 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।
उन्होंने बताया कि रास्ते में बनी दुकान पर अवैध तरीके से लेंटर डाला जा रहा था जिसमें दो पक्षों में पथराव होने लगा। मौके पर उन लोगों को समझाने के बाद भी वे नहीं माने तो कंट्रोल रूम को सूचना दी गई।
विज्ञापन
इस पर कई थानों की फोर्स, एसडीएम सदर सिद्धार्थ व सैफई क्षेत्राधिकारी आलोक प्रसाद मौके पर पहुंचे। घटना में कुछ लोगों को हल्की-फुल्की चोटें आईं और गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की गई।
इस घटना में अमृतपुर निवासी राकेश, रामविलास, रविंद्र, रामप्रवेश पुत्रगण महादेव, राहुल पुत्र दामोदर व वीरेश, वीरेंद्र, डॉली, नीरज, मनोज पुत्र अज्ञात, कोतवाली निवासी अजय व गौरव पुत्र सुरेश चंद्र और 35 अज्ञात के खिलाफ कई धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।