फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Report on 11 nominated and 100 unknowns including Pradhan in jamming

उन्नाव: करंट लगने से हुई थी लाइनमैन की मौत, जाम लगाने में प्रधान सहित 11 नामजद व 100 अज्ञात पर रिपोर्ट

Mon, 03 Aug 2020 12:24 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 03 Aug 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
Report on 11 nominated and 100 unknowns including Pradhan in jamming
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : गूगल
उन्नव जिले में माखी थानाक्षेत्र के संपतपुर गांव निवासी एक लाइनमैन की मौत के बाद सड़क जाम करने पर ग्राम प्रधान सहित 11 नामजद व एक सैकड़ा अज्ञात लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन


शुक्रवार को अजगैन कोतवाली क्षेत्र के निसभी गांव में तेज बारिश के चलते गिरे खंभों से टूटे एचटी लाइन के तार को जोड़ते समय चालू हुई बिजली आपूर्ति से संविदा लाइनमैन माखी थाना के गांव संपतपुर निवासी शिवमंगल (40) पुत्र कालीचरण की झुलस कर घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी।
विज्ञापन


आक्रोशित परिजनों ने सैकड़ों ग्रामीणों के साथ अजगैन-मुंशीगंज मार्ग को जाम कर दिया था। सूचना पर पहुंचे हसनगंज एसडीएम प्रदीप वर्मा ने सरकारी सहायता व जिम्मेदारों पर रिपोर्ट दर्ज कराने का आश्वासन देकर चार घंटे बाद जाम खुलवाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने एसएसओ, एसडीओ व जेई हसनगंज पर रिपोर्ट दर्ज की थी। रविवार को राजाबाग चौकी इंचार्ज सर्वेश कुमार की तहरीर पर संपतपुर ग्राम प्रधान रजनीश मौर्य समेत निसभी गांव निवासी जगती रावत, श्रीवास्ते रावत, अशोक, राजू, बलराम, बल्ली उगरापुर निवासी धर्मेंद्र, जरलिया निवासी राजू पुत्र अमर सिंह, सरायचंदन निवासी अमीर सिंह, बाबूखेड़ा निवासी विनोद व मृतक के भाई सुरेश और एक सैकड़ा अज्ञात लोगों पर बलवा, सरकारी कार्य में बाधा, अभद्रता, मार्ग अवरुद्ध व कोविड-19 की नियमावली का उल्लंघन करने समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। जिसकी जांच एसआई राजेश दीक्षित को सौंपी गई है।

एसओ संतोष कुमार सिंह ने बताया कि निशभी गांव निवासी जगती रावत, श्रीवास्ते रावत, अशोक व राजू ने मृतक शिवमंगल के शव को चारपाई पर रखकर निशभी तिराहा मुंशीगंज रोड पर जाकर रखा था। ग्राम प्रधान संपतपुर रजनीश मौर्या की मदद से अपनी बोलेरो गाड़ी से सड़क पर बीचोबीच खड़ा करके जाम लगवा दिया था।


जिसके चलते दोनों तरफ  वाहनों की लंबी कतारें लग गई थीं। इस दौरान लोगों को समझाने का प्रयास किया तो जगती रावत आदि ने पुलिस वालों से अभद्रता की। सभी को समझाया गया था कि इस तरह से एक साथ एकत्रित होने से कोरोना महामारी फैलने का खतरा है। इसके बाद भी लोग उग्र होकर अभद्रता करने लगे थे। जिस कारण सभी पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed