{"_id":"67bb7d0ed4e4dc57340bfb50","slug":"report-of-threatening-bjp-leader-sarvesh-shukla-by-entering-his-house-kanpur-news-c-12-1-knp1081-1014807-2025-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: भाजपा नेता सर्वेश शुक्ला पर घर में घुसकर धमकाने की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: भाजपा नेता सर्वेश शुक्ला पर घर में घुसकर धमकाने की रिपोर्ट
विज्ञापन
कानपुर। काकादेव इलाके की एक महिला ने भाजपा नेता सर्वेश शुक्ला उर्फ बमबम पर रंगदारी न देने पर घर में घुसकर गालीगलौज कर धमकी देने का आरोप लगाया। कहा कि रुपये न देने पर आरोपी ने उन्हें परिवार के साथ जिंदा खत्म करने की धमकी दी। वहीं, बमबम की तरफ से भी पीड़ित महिला के बेटे के खिलाफ गाली-गलौज व अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इंदिरा गांधी मलिन बस्ती में रहने वाली शकुंतला दीक्षित ने बताया कि वह यहां पर तीन दशक से रह रही हैं। आरोप लगाया कि मकान के अगल-बगल और बिजली के किराए के नाम पर अधिवक्ता व भाजपा नेता सर्वेश शुक्ला उर्फ बमबम पैसे की वसूली करते हैं। दो माह पहले केस्को का छापा पड़ने पर वह लोग डर गए। पता चला कि बिजली का कनेक्शन ही अवैध है।
इस कारण उन लोगों ने भुगतान करना बंद कर दिया। इसी के बाद से सर्वेश शुक्ला बमबम उनसे और उनके परिवार से रंजिश मानने लगे। शकुंतला का आरोप है कि शनिवार दोपहर 12:30 बजे वह घर पर अकेली थीं। इसी दौरान बमबम अपने गनर और 7 से 8 लोगों के साथ घर पहुंचे और गालियां देते हुए मारने के लिए आगे बढ़े।
विज्ञापन
उनके शोर मचाने पर आसपास के लोग आ गए, तो बमबम घर के बाहर निकल गए और बोले कि यहां रहना है, तो पैसा देना पड़ेगा। वहीं, बमबम का आरोप है कि शकुंतला के बेटे प्रशांत ने फोन कर उनके साथ गाली-गलौज करते हुए धमकी दी। उनकी तहरीर पर पुलिस आरोपी प्रशांत के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
काकादेव थाना प्रभारी मनोज सिंह भदौरिया ने बताया कि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। मामले की जांच की जा रही है। बता दें, बमबम बसपा के टिकट पर भी विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं।