फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Report of rape and murder on bakery owners in Kanpur

बेकरी मालिकों पर दुष्कर्म और हत्या की रिपोर्ट: पति के गैर युवती से थे संबंद्ध, पत्नी के विरोध पर कुकृत्य

Fri, 30 Sep 2022 10:22 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 30 Sep 2022 10:22 AM IST
सार

स्वरूपनगर थाने में नामी बेकरी मालिकों पर दुष्कर्म और हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज की गई है। बेकरी मालिक की पत्नी ने आरोप गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने पति समेत पांच को आरोपी बनाया है और तहकीकात शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Report of rape and murder on bakery owners in Kanpur
दुष्कर्म का मामला - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर शहर के नामी बेकरी मालिक और उनके परिवार के खिलाफ स्वरूपनगर थाने में गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज हुआ है। पुलिस मामले की तहकीकात शुरू कर दी है। एमराल्ड गार्डेन निवासी युवती का विवाह पिछले साल 25 मई को शहर के नामी नामी बेकरी संचालक के साथ हुआ था।

विज्ञापन

महिला का आरोप है शादी के बाद से ही पति और ससुरालियों ने दहेज में बीएमडब्ल्यू और दो करोड़ रुपये की मांग करने लगे। इस बीच उन्हें पति द्वारा गैर युवती से अवैध संबंधों की जानकारी मिली। जब उन्होंने इसका विरोध किया, तो बेकरी संचालक ने उन्हें कई बार गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया।
विज्ञापन

साथ ही इच्छा के विरोध प्राकृतिक और अप्राकृतिक संबंध भी बनाए। बीते 25 मार्च को भी पति ने उनके साथ जबरदस्ती की। इस बीच जब वह गर्भ से हुई तो पति और ससुरालियों ने उन्हें जबरन दवा खिलाकर गर्भपात करा दिया। जब उन्होंने इसकी सूचना पुलिस में देनी चाही, तो मोबाइल छिन लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत करने पर भट्ठी में डालकर चेहरा खराब करने और पूरे परिवार को फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। इसके बाद 12 अप्रैल को जब मायके वाले ससुराल पहुंचे तो उन्हें बिना कपड़ों को भेज दिया गया। इस दौरान ससुरालियों ने उनके करोड़ों के जेवर, महंगे कपड़े और अलमारी की चाभियां भी नहीं दी।

जब वह अपना सामान लेने पहुंची, तो घर के भीतर भी नहीं जाने दिया गया। थाना प्रभारी स्वरूपनगर धनंजय  पांडेय ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर पति, ससुर, सास, जेठ व जेठानी के खिलाफ दहेज प्रताड़ना, दुष्कर्म, अप्राकृतिक दुष्कर्म, जान से मारने का प्रयास समेत कई अन्य गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

बेकरी मालिक पर पहले भी लगा चुका है आरोप
पीड़िता ने बताया कि शादी से पहले उनके पति ने शादी का झांसा देकर एक युवती से शारीरिक संपर्क बनाया था। युवती जब उनके शादी का दबाव बनाई तो उसे तरह तरह से  प्रताड़ित करने लगे थे। इसके बाद दहेज की मांग कर शादी से इंकार कर दिया था।

मामले में युवती ने पति और ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। जानकारी के बाद जब उन्होंने इसका विरोध किया तो पति और ससुरालियों ने धमकी दी की जैसे उसे छोड़ दिया गया वैसे तुम्हें भी छोड़ देंगे। तुम्हारे  घरवाले भी कुछ नहीं कर पाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed