{"_id":"61df297a7a08f66d8a27c80b","slug":"report-of-nuisance-and-rebellion-on-ten-nominated-and-60-unknown-for-creating-ruckus-over-student-s-death-akbarpur-news-knp675010162","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र की मौत पर हंगामा करने में दस नामजद और 60 अज्ञात पर उपद्रव व बलवा की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र की मौत पर हंगामा करने में दस नामजद और 60 अज्ञात पर उपद्रव व बलवा की रिपोर्ट
विज्ञापन
राजपुर। सिलहरा रोड जाम करने के मामले में पुलिस ने दस नामजद व 60 अज्ञात ग्रामीणों के खिलाफ उपद्रव, बलवा की रिपोर्ट दर्ज की है। सोमवार को दुर्घटना में छात्र की मौत के बाद ग्रामीणों ने हंगामा किया था।
सिलहरा गांव निवासी किसान गिरजेश विश्नोई का बेटा नवनीत सोमवार को बाइक से गैस सिलिंडर भरवाने राजपुर जा रहा था। थाने से पांच सौ मीटर पहले ईंट लदी ट्रैक्टर ट्रॉली ने उसे कुचल दिया था। इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप सड़क जाम कर हंगामा किया था।
पुलिस कर्मियों से मारपीट व पथराव किया। सूचना पर एसडीएम व सीओ कई थानों का फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे थे। दो घंटे की जद्दोजहद के बाद ग्रामीण शांत हुए थे।
विज्ञापन
मामले में पुलिस ने बुधवार को राजपुर कस्बा निवासी कुलदीप, सलेमपुर के चंद्रप्रकाश, अश्वनी, सुधीर, सिलहरा के गब्बर, अश्वनी पांडेय, शैलेंद्र, सतेंद्र, पारस व कपिल समेत दस नामजद व 60 अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट व बलवा आदि धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
थानाध्यक्ष कपिल दुबे ने बताया कि दुर्घटना के बाद ग्रामीणों ने उपद्रव किया था। सिपाही अवधेश बघेल की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।