फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Report of attempt to murder and rioting on Manoj and his brother, police busy in investigation

Kanpur: मनोज व उसके भाई पर हत्या का प्रयास व बलवा की रिपोर्ट, बादशाही नाका थाने में महिला ने दी तहरीर

Sat, 03 Aug 2024 11:42 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 03 Aug 2024 11:42 AM IST
विज्ञापन
Report of attempt to murder and rioting on Manoj and his brother, police busy in investigation
मनोज यादव - फोटो : सोशल मीडिया

सिविल लाइंस स्थित नजूल की जमीन कब्जाने के प्रयास मामले के आरोपी प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष अवनीश दीक्षित के करीबी व प्रेस क्लब के कनिष्ठ उपाध्यक्ष मनोज यादव उर्फ वसूली बंदर, उसके भाई व कई अन्य के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत कई धाराओं में केस दर्ज किया है। इस मामले में अवनीश को नामजद आरोपी तो नहीं बनाया गया है लेकिन आरोप लगाया गया है कि वह पुलिस पर दबाव बनाकर केस दर्ज नहीं होने देते थे।

विज्ञापन


कुलीबाजार निवासी शशी सैनी ने बताया कि उनके बेटे मोहित सैनी ने साल 2007 में पड़ोस में रहने वाले मनोज यादव व उसके साथियों के खिलाफ डकैती, खतरनाक हथियारों से हमला, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने की धारा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस मामले में कोर्ट में गवाही होनी है लेकिन मनोज व उसका भाई विनोद यादव गवाही न देने का दबाव बना रहे थे। इसी क्रम में मनोज, विनोद यादव और चार अन्य लोगों ने 2 जनवरी 2024 की दोपहर 12 बजे घर में घुसकर शशी से मारपीट की। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी।
विज्ञापन


बादशाहीनाका थाना प्रभारी विक्रम सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ बलवा, घर में जबरन घुसना, मारपीट, सार्वजनिक बेइज्जती करना, जान से मारने की धमकी देना और जान से मारने का प्रयास करने की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई है। उधर, किदवईनगर थानाक्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने अवनीश के खिलाफ मारपीट और वसूली की शिकायत की है। डीसीपी साउथ रवींद्र कुमार ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

अवनीश के दबाव में पुलिस ने नहीं की कार्रवाई
शशी के मुताबिक मनोज यादव व उसके गुर्गों के आए दिन धमकाने व मारपीट के बावजूद पुलिस अवनीश दीक्षित के दबाव में कार्रवाई नहीं करती थी। बताया कि इससे पूर्व 28 दिसम्बर 2023 को पति ओमप्रकाश सैनी को रात लगभग 11:45 बजे मनोज यादव ने कई साथियों के साथ रोका और पुलिस के दौड़ा दौड़ाकर पीटा। क्षेत्र के लोगों ने बीच बचाव किया। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई लेकिन पुलिस ने तहरीर दिए जाने पर भी केस दर्ज नहीं किया।

आरोपियों के खिलाफ सीसीटीवी कैमरे में कैद घटना पुलिस के पास मौजूद है। इस मामले में आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - श्रवण कुमार सिंह डीसीपी पूर्वी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed