फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Report of action against Chairman and EO sent to the government

Kanpur News: शासन को भेजी गई चेयरमैन और ईओ पर कार्रवाई की रिपोर्ट

Sun, 28 Sep 2025 11:29 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 28 Sep 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
Report of action against Chairman and EO sent to the government
इटावा। नगर पालिका के वरिष्ठ लिपिक की आत्महत्या के मामले में चेयरमैन और ईओ के खिलाफ दर्ज की गई एफआईआर की रिपोर्ट प्रशासन ने शासन को भेज दी है। अब शासन से मिले निर्देश के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उधर, अन्य तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों ने शनिवार रात से दबिशें दे रही हैं।
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे नगर पालिका के वरिष्ठ लिपिक राजीव यादव यमुना में कूद गए थे। उन्होंने नगर पालिका अध्यक्ष ज्योति गुप्ता, उनके पति कुलदीप गुप्ता, ईओ संतोष मिश्रा समेत पांच लोगों को पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था। मुख्यमंत्री को संबोधित एक सुसाइड नोट छोड़कर पूरी व्यथा बताई थी। शनिवार सुबह लगभग 11 बजे उनका शव जहरौली गांव के पास मिला था। बेटे सिद्धार्थ अर्जुन की तहरी पर पुलिस ने चेयरमैन, उनके पति, ईओ, सेवानिवृत्त पेशकार अतर सिंह सेंगर, सेवानिवृत्त कर्मचारी सुनील वर्मा के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की थी। पुलिस ने तीन आरोपियों की तलाश के लिए तीन टीमें लगाईं हैं। शनिवार रात को टीमों ने चेयरमैन पति, दो सेवानिवृत्त कर्मचारियों की तलाश में कई जगह दबिशें दीं। सर्विलांस टीम भी आरोपियों के ठिकाने पता करने में जुटी है। उधर, प्रशासन ने नगर पालिका अध्यक्ष और चेयरमैन की रिपोर्ट शासन को भेजी है। इसमें पूरे प्रकरण की जानकारी दी गई है। एडीएम अभिनव रंजन श्रीवास्तव ने बताया कि मामले की रिपोर्ट शासन को भेजकर अवगत करा दिया गया है। शासन के निर्देशों पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। सीओ सिटी अभयनाराण राय ने बताया कि आरोपियों की तलाश में टीमें लगी हुई हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed